logo

मूड

ट्रेंडिंग:

विजय से पहले रश्मिका ने किस अभिनेता से की थी सगाई, एक साल में टूट गया था रिश्ता

रश्मिका मंदाना ने 21 साल की उम्र में कन्नड़ स्टार रक्षित शेट्टी से सगाई की थी लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चला।

Vijay Deverkonda rashmika and rakshit

विजय देवरकोंड, रश्मिका और रक्षित शेट्टी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की शादी की रस्में शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर शादी की रस्मों के बीच की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

23 फरवरी को दोनों साथ में उदयपुर एयरपोर्ट पर नजर आए थे। रश्मिका और विजय ने पैप्स को देखकर वेव भी किया था। रश्मिका अपने जीवन की नई शुरुआत के लिए बिल्कुल तैयार है। रश्मिका की एक सगाई पहले ही टूट चुकी है। 

 

यह भी पढ़ें: 'शूटिंग से पहले मांगता हूं पैसे', पत्नी से आज भी पॉकेट मनी लेते हैं अनिल कपूर

कब हुई थी सगाई

रश्मिका और रक्षित शेट्टी की मुलाकात साल 2016 में फिल्म 'किरिक पार्टी' की शूटिंग के दौरान हुई थी। सेट पर दोनों की दोस्ती हुई और बाद में प्यार हो गया। दोनों के बीच में 13 साल का अंतर था। रश्मिका ने साल 2017 में रक्षित संग सगाई कर ली थी। उस समय रश्मिका 21 साल की थी और रक्षित 34 साल के थे। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। 

 

 

सगाई के एक साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। दोनों ने कभी एक-दूसरे के बारे में कुछ गलत नहीं बोला। अब दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। एक इंटरव्यू में रश्मिका ने कहा था कि रक्षित उनकी जिदंगी का अहम हिस्सा थे, रहेंगे और उनकी इज्जत करती हैं।

 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड ने साइडलाइन किया, हॉलीवुड में क्या कमाल कर पाईं प्रियंका चोपड़ा?

कौन हैं रक्षित शेट्टी?

रक्षित शेट्टी कन्नड़ सिनेमा के पॉपुलर स्टार हैं। उन्होंने '777 चार्ली', 'रिक्की' जैसे शानदार फिल्में दी हैं। उनका काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उन्होंने 2010 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'ओरियल ओन्द दिना' से की थी। 2013 में उन्हें फिल्म 'सिंपल अगी ओन्द लव स्टोरी' से पहचान मिली थी। 2014 में उन्हें क्राइम थ्रिलर फिल्म 'उलिदावरु कंदंथे' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था।


और पढ़ें