logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शादी के लिए रश्मिका और विजय पहुंचे उदयपुर, दोनों पहली बार साथ में दिखे

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों अपनी शादी की तैयारियों के लिए उदयपुर पहुंच गए हैं।

Vijay Deverkonda and Rashmika

विजय देवरकोंड़ा और रश्मिका मंदाना, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी की रस्मों के लिए उदयपुर पहुंच गए हैं। शादी की अनाउंसमेंट के बाद दोनों साथ में पहली बार नजर आए हैं। दोनों साथ में बेहद खुश दिख रहे हैं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

 

रश्मिका एयरपोर्ट पर बॉस लेडी लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट सूट और पैंट पहना था। उन्होंने अपने लुक को सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया था। रश्मिका के चेहरे की रौनक देखन लायक थी। उन्होंने पैप्स को देखकर वेव भी किया और सिर झुकाकर सबका आभार व्यक्त किया।

 

यह भी पढ़ें: 'रेट क्या है दीदी का...', एंकर के घटिया कमेंट पर निशा उपाध्याय ने चप्पल चला दी

विजय और रश्मिका पहुंचे उदयपुर एयरपोर्ट

विजय भी अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। वह कैजुअल लुक में बेहद हैंडसम लग रहे थे। फैंस दोनों की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। रश्मिका और विजय 26 फरवरी को शादी कर रहे हैं। इस शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा जिसमें सेलेब्स को न्योता दिया जाएगा।

 

कपल ने शादी को कंफर्म किया

रश्मिका और विजय ने उदयपुर जाने से एक दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर शादी की बात को कंफर्म किया। दोनों ने ऐलान किया कि उनकी शादी को 'द वेडिंग डे ऑफ VIROSH' कहा जाएगा। कपल ने बताया कि यह नाम उन्हें फैंस ने प्यार से दिया था।

 

यह भी पढ़ें: Boong के बाल कलाकार गुगुन किपेगन कौन हैं? ऐक्टिंग में बड़े सितारों को छोड़ा पीछे

इन फिल्मों में साथ किया काम

रश्मिका और विजय ने साथ में 2018 में 'गीता गोविंदम' में काम किया था। इसके बाद दोनों 'डियर कॉमरेड' में साथ नजर आए थे। ये दोनों फिल्में हिट रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की सेट पर दोस्ती हुई और बाद में प्यार हो गया। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा था। अब दोनों अपने प्यार को शादी का नाम देने जा रहे हैं।

 


और पढ़ें