logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वरुण के पिता डेविड धवन ने रिटायरमेंट का दिया हिंट, बेटे संग होगी आखिरी फिल्म

वरुण धवन अपनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है।

varun with dad david dhawan

वरुण और डेविड धवन, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

निर्देशक डेविड धवन को कॉमेडी फिल्में देने के लिए लिए जाना जाता है। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए दशकों से दर्शकों का मनोरंजन किया है। उनकी और गोविंदा की जोड़ी हमेशा हिट रही है। वह एक बार फिर दर्शकों के लिए रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके बेटे वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं।

 

वरुण और डेविड की साथ में यह चौथी फिल्म है। बाप-बेटे की जोड़ी हमेशा पर्दे पर हिट रही है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में डेविड ने अपने रिटायरमेंट की तरफ इशारा किया है। डेविड ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: रितेश के बेटे राहिल ने 10 साल की उम्र में किया डेब्यू, Raja Shivaji से लुक रिवील

डेविड ने रिटायरमेंट की तरफ इशारा किया

डेविड ने कहा, 'एक डायरेक्टर हमेशा अच्छा ऐक्टर चाहता है, यह उसकी पहली प्राथमिकता होती है। मेरी और उसकी ट्यूनिंग हो गई है। यह भी नहीं है कि घर का बच्चा है करेगा ही। वह भी सवाल करेगा ही। हक है उसका। 13 से 14 फिल्में कर चुका है। डेविड ने कहा कि वरुण ने फिल्म बॉर्डर 2 में अच्छा काम किया था।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'बतौर निर्देशक यह मेरी आखिरी फिल्म होगी। मुझे नहीं लगता है कि मैं अब और काम करूंगा। मेरी सेहत की वजह से वे नहीं चाहते हैं कि मैं और काम करूंगा। यह मेरी आखिरी फिल्म होगी। अब मैं सिर्फ वरुण के पिता की भूमिका निभाऊंगा। मैं वरुण की पिक्चर में घुसूगा नहीं।' उन्होंने आगे कहा, 'शूटिंग के दौरान मैं बीमार पड़ गया था। मैं अस्पताल में भर्ती था। उस समय वरुण ने मेरा बहुत ध्यान रखा।'

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे फिल्मों में काम क्यों नहीं दिया?' राकेश बेदी के सवाल पर फराह हुई हैरान

कब रिलीज होगी 'है जवानी तो इश्क होना है'?

वरुण के साथ इस फिल्म में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शक एक बार फिर वरुण को पुराने अंदाज में देखने के लिए काफी उत्सुक है।

आपको बता दें कि वरुण और डेविड ने साथ में 'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वां 2' और 'कूली नंबर 1' में काम किया था।


और पढ़ें