logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'तू या मैं' में शनाया कपूर दर्शकों को कैसी लगीं? बॉक्स ऑफिस पर मिले कितने नंबर?

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शक लगातार रिव्यू दे रहे हैं।

shanaya kapoor and Adarsh Gourav

शनाया कपूर और आदर्श गौरव, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'तू या मैं' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। यह एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। बॉलीवुड में इस जॉनर की फिल्में कम ही बनती हैं। 'तू या मैं' का निर्देशन बिजॉय नांबियार ने किया है।

 

'तू या मैं' को लेकर लोग लगातार रिव्यू दे रहे हैं। फिल्म में दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के प्यार से लेकर सर्वाइवल तक की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म को आनंद एल रॉय ने प्रोड्यूस किया है।

 

यह भी पढ़ें: क्या ‘तू या मैं’ फिल्म जनरेशन Z के लिए बनाई गई है? लोगों को पसंद आ गई फिल्म

शनाया नहीं कर पाईं दर्शकों को इंप्रेस

'तू या मैं' में आदर्श गौरव के काम की जमकर तारीफ हो रहे हैं। वह मारुति कदम के रोल में झक्कास लगे हैं। वहीं, शनाया अपनी ऐक्टिंग से दर्शकों को खूब इंप्रेस नहीं कर पाईं। कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने ठीक-ठाक काम किया है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि वह बाकी स्टार किड्स से बेहतर है। उन्हें बस थोड़ा और काम करने की जरूरत है।

 

यह उनकी दूसरी फिल्म है। उनकी पहली फिल्म विक्रांत मैसी के साथ आंखों की गुस्ताखियां थी। फिल्म को दर्शकों को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। शनाया कपूर अभिनेता संजय कपूर की बेटी हैं। वह एक स्टारकिड हैं। 

'तू या मैं' की कहानी

फिल्म में शनाया कपूर ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवनी शाह का रोल प्ले किया जो सोशल मीडिया पर मिस वैनिटी के नाम से फेसम हैं। उसके लाखों फॉलोअर्स हैं। मिस वैनिटी रईस परिवार से आती हैं। जबकि आदर्श गौरव ने मारुति कदम का किरदार निभाया है। मारुति कदम नालासोपारा के चॉल में रहने वाले  रैपर है जो अपने कॉन्टेंट के दम पर नाम बनना चाहते हैं। शनाया और मारुति की मुलाकात होती है और दोनों की नजदीकियां बढ़ती हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब दोनों एक 20 फीट गहरे स्विमिंग पूल में फंस जाते हैं और उसमें एक मगरमच्छ भी है। दोनों उस मगरमच्छ से कैसे अपनी जान बचाते हैं? उसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

'तू या मैं' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'तू या मैं' बॉक्स ऑफिस पर 13 फरवरी को रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म आने वाले दिनों में अच्छा बिजनेस करेगी।
 


और पढ़ें