logo

ट्रेंडिंग:

'यहां लोग नहीं देते हैं साथ', रजत बेदी ने बताया इंडस्ट्री का सच

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से 90 के दशक के अभिनेता रजत बेदी ने कमबैक किया। रजत ने इंटरव्यू में बताया कि मुश्किल समय में यहां पर लोग पलट के भी नहीं देखते हैं।

rajat bedi

रजत बेदी, Photo Credit: Rajat bedi insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी ने आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से कमबैक किया। सीरीज में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। रजत ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि जब तक मेरे पिता जिंदा थे तब तक मनोरंजन जगत के लोग अक्सर हमारे घर आते थे। मेरे पिता नरेंद्र बेदी की मौत के बाद हमारे परिवार को सभी ने त्याग दिया। किसी ने हमारी मदद नहीं की।

 

रजत ने खुलासा किया कि उनके दादा उर्दू के मशहूर लेखक और निर्देशक राजिन्द्र सिंह बेदी थे। उन्होंने पृथ्वीराज, धर्मेंद्र जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था। मेरे पिता ने भी राज कपूर के साथ फिल्म 'बेनाम', 'अदालत', 'जवानी दीवानी' समेत कई फिल्म हिट में बतौर एसिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।

 

यह भी पढ़ें- मालती चाहर ने खोली तान्या मित्तल की हवाबाजी की पोल, वीडियो वायरल

मुश्किल में इंडस्ट्री ने नहीं दिया साथ

पिता की मौत के बारे में बात करते हुए रजत ने कहा, 'मैं उस समय 9 साल का था जब मैंने अपने पिता को खोया था। उनकी मृत्यु 45 साल की उम्र में हुई थी। उनकी मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री के किसी व्यक्ति ने हमारी मदद नहीं की। सिर्फ प्रकाश मेहरा और उनके परिवार ने हमारी मदद की थी। उन्होंने करीब एक साल तक मेरे मां को पैसे दिए थे और कहा था कि भाभी, चिंता मत करो। मेरे मां हमेशा से हाउस वाइफ रही हैं। उन्होंने सिर्फ अपने तीनों बच्चों को बड़ा किया। यह इंडस्ट्री किसी की नहीं है।'

 

रजत ने आगे कहा, 'इसके बाद हम लोगों ने इंडस्ट्री से किनारा कर लिया जब तक मैंने फैसला नहीं लिया कि मैं इंडस्ट्री में काम करूंगा। एक दिन मेरी मां ने पूछा कि तुम क्या करना चाहते हो? मुझे नहीं पता था। उन्होंने सलाह दी कि मुझे रमेश सिप्पी को एसिस्ट करना चाहिए। मैंने 18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया। उस समय शाहरुख फिल्म 'जमाना दीवाना' कर रहे थे। मैं शाहरुख खान के करीब था। हमने साथ में 2 से ढाई साल तक साथ में काम किया। वह मुझे टाइगर बुलाते थे। उस समय बहुत गुस्सैल लड़का था और आपको सेट पर दो रजत देखने को मिलते।'

 

यह भी पढ़ें- 'कांतारा: चैप्टर 1' में छाईं रुक्मिणी वसंत, कौन हैं यह अभिनेत्री?

18 साल बाद रजत ने किया कमबैक

रजत ने 1998 में फिल्म '20001' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'इंटरनेशनल खिलाड़ी', 'इंडियन', 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी', 'कोई मिल गया', 'पार्टनर' और कई फिल्मों में काम किया। 'पार्टनर' के बाद उन्होंने फिल्मों से दूसरी बना ली। 18 साल बाद रजत ने 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से कमबैक किया है। इस सीरीज में लक्ष्य लालवानी, बॉबी देओल, राघव जुयाल, अनया सिंह, सहर बाम्बा और मनोज पहवा मुख्य भूमिका में हैं। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है।

 

 

 


और पढ़ें