logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पहले नाम तक नहीं जानते थे लोग, 'बिग बॉस' से इन कलाकारों को मिला स्टारडम

'बिग बॉस' एक ऐसा रियलिटी शो है जिसने कई स्टार्स को पहचान दिलाई हैं। हम आपको उन लोगों के बारे में बता रहे हैं जिनके करियर को बिग बॉस से पहचान मिली।

asim riaz, tanya mittal and elli avram

आसिस रियाज, तान्या मित्तल और एली अवरा Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' दर्शकों को खूब एंटरेटन कर रहा है। शो अपने फिनाले वीक में पहुंच गया है। इस शो में टीवी-फिल्म और सोशल मीडिया के चहेते सितारे हिस्सा लेते हैं। इस शो की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसने कई कलाकारों को स्टार बनाया है।

 

'बिग बॉस 19' को ऑन एयर हुए 14 हफ्ते बीत गए है। तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, मालती चाहर, अमाल मलिक, प्रणित मोरे टॉप 6 कंटेस्टेंट्स हैं। शो के खत्म होने से पहले से कंटेस्टेंट्स को काम मिलने लगा है।

 

यह भी पढ़ें- BB 19 में पत्रकार ने गौरव को बताया 'लोमड़ी', फरहाना और तान्या से पूछे तीखे सवाल

'बिग बॉस 19' के इन कंटेस्टेंट्स को मिला काम

शो पर प्रोड्यूसर और निर्देशक एकता कपूर आई थीं। उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर कहा कि अपने शो में तान्या मित्तल को मौका देंगी। इस बात को जानने के बाद तान्या की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सलमान खान ने भी इस हफ्ते वीकेंड का वार पर गौरव खन्ना के पर्सनैलिटी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब आप इस शो से निकलेंगे तब मैं आपके साथ काम करूंगा। गौरव टीवी के सबसे बड़े स्टार हैं। उन्होंने कई हिट शोज में काम किया है। वह अब फिल्मों में नजर आ सकते हैं।

 

तान्या और गौरव से पहले भी बिग बॉस के कई ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं जिनके डूबते करियर को सहारा मिला है। कई ऐसे सदस्य भी थे जिन्हें कोई नहीं जानता था लेकिन इस शो से अपना नाम बनाया। इस लिस्ट में शहनाज गिल शहनाज गिल, असिम रियाज, हिमांशी खुराना, नोरा फतेही, एली अवराम समेत कई कलाकारों का नाम शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें- सामंथा ने कर ली दूसरी शादी, कौन हैं राज निदिमोरू?

'बिग बॉस' से इन लोगों को मिली पहचान

सनी लियोनी

 

सनी लियोनी 'बिग बॉस 5' में नजर आई थीं। इस सीजन में उनकी दमदार पर्सनैलिटी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। 'बिग बॉस' के बाद उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए। उन्होंने फिल्म 'जिस्म 2' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई शोज और फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।

 

एली अवराम

 

एली अवराम 'बिग बॉस 7' में नजर आई थीं। एली ने अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी से लोगों का ध्यान खींचा था। शो से निकलने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'मिक्की वायरस' से डेब्यू किया था। इसके बाद भी वह कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।

 

नोरा फतेही

 

नोरा फतेही को 'बिग बॉस 9' से पहचान मिली थीं। शो में भले ही उनकी जर्नी लंबी नहीं थी लेकिन उनके डांस मूव्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस शो से उन्हें पहचान मिली थी। नोरा आज पॉपुलर डांसर और ग्लोबल आइकन हैं।

 

आसिम रियाज

 

आसिम रियाज को 'बिग बॉस 13' से पहचान मिली। वह इस शो के फर्स्ट रनरअप थे। शो से निकलने के बाद वह रियलिटी शोज और म्यूजिक वीडियो में नजर आए। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।

 

शहनाज गिल

 

शहनाज गिल को 'बिग बॉस 13' से पहचान मिली। उनके चंचल अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया। शो से निकलने के बाद वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं। शहनाज कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। अब वह फिल्मों में काम कर रही हैं। 

 

 

 

 


और पढ़ें