logo

ट्रेंडिंग:

सुनील ने C सेक्शन को नॉर्मल डिलीवरी से आसान बताया, पीछे पड़े ट्रोल्स

सुनील शेट्टी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उनकी बेटी अथिया ने नॉर्मल डिलीवरी के जरिए बेटी को जन्म दिया। आमतौर पर लोग आसानी के लिए सी सेक्शन करवाते हैं। उनकी बात सुनकर लोग भड़क गए।

suniel shetty trolled on social media

सुनील शेट्टी (Photo Credit: Suniel Shetty Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी अपनी लाइफ को पर्सनल रखना पसंद करते हैं। हाल ही में उनकी बेटी अथिया शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है। अथिया और के. एल राहुल ने बेटी का नाम इवारा रखा है। कपल इस समय अपने पेरेंटहुड के पीरियड को एन्जॉय कर रहा है। अथिया ने अभी तक बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। हालांकि वह बच्ची के साथ अक्सर फोटो शेयर कर रही हैं। 

 

अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने अपने इंटरव्यू में बेटी के डिलीवरी के बारे में बात की। उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं सुनील ने क्या कहा?

 

ये भी पढ़ें- 'हेरा फेरी 3' के मेकर्स संग अनबन पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी

 

सुनील ने सी सेक्शन को बताया आसान

 

सुनील शेट्टी ने कहा था, 'उनकी बेटी अथिया शेट्टी ने सी सेक्शन के बजाय नॉर्मल डिलीवरी करवाई। उन्हें इस बात पर बेहद गर्व है'। उन्होंने आगे कहा, 'जहां हर कोई सीजेरियन के जरिए बच्चा करके आराम चाहता है। वहीं अथिया ने ऐसा नहीं किया। मुझे याद है कि हॉस्पिटल में सभी चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर और नर्स ने कहा कि जिस तरह से उसने ये प्रोसेस किया वह काबिले तारीफ था।

 

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए सुनील

 

उनका यह बयान यूजर्स को पसंद नहीं आया। एक यूजर ने कहा, 'एक आदमी ऐसा सोचने की हिम्मत कैसे कर सकता है कि सी सेक्शन आरामदायक होता है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'सी सेक्शन को आराम के लिए किया जाता है, मिस्टर शेट्टी को अपना ज्ञान बढ़ाने की जरूरत है'। तीसरे यूजर ने लिखा, 'सुनील शेट्टी की बेटी के पास नैनी से लेकर कुक तक होगी। कई महिलाओं के पास कुछ नहीं होता है'।

 

अथिया और के एल राहुल के घर इस साल 24 मार्च को नन्ही परी का जन्म हुआ था। कपल की शादी साल 2023 में हुई थी।

 

ये भी पढ़ें- 'PAK या जहन्नुम में चुनना हो तो मैं जहन्नुम ही जाऊंगा'- जावेद अख्तर

 

वहीं, सुनील के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'केसरी वीर' का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली, विवेक ओबेराय और आकांक्षा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म इस महीने की 23 मई को रिलीज होगी।


और पढ़ें