logo

ट्रेंडिंग:

नए साल पर Spirit का पोस्टर रिलीज, इंटेंस लुक में नजर आए प्रभास और तृप्ति डिमरी

प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्पिरिट' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। आइए जानते हैं फिल्म कब रिलीज होगी?

prabhas and triptii spirit poster

स्पिरिट पोस्टर, Photo Credit: Prabhas Instagram Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

नए साल के खास मौके पर साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने फैंस को तोहफा दिया है। उनकी फिल्मों के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर चर्चा में है।

 

प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म से दोनों का फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म का पोस्टर ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म के दोनों किरदार इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें- KBC 17 के आखिरी एपिसोड में लगातार 32 मिनट गाते क्यों रहे अमिताभ बच्चन?

'स्पिरिट' का फर्स्ट लुक रिलीज

इससे पहले संदीप वांगा रेड्डी ने अपनी पुरानी फिल्म 'एनिमल' का पोस्टर भी नए साल पर रिलीज किया था। इस बार उन्होंने 'स्पिरिट' का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर को शेयर करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'नए साल का स्वागत स्पिरिट के पहले पोस्टर के साथ।'

 

पोस्टर में प्रभास लंबे-घने बाल और मूंछों में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में वह शर्टेलस नजर आ रहे हैं। उनकी पीठ पर गहरे घाव और पट्टी लगी हुई है। उनके एक हाथ में शराब की ग्लास और मुंह में सिगरेट है। उस सिगरेट को तृप्ति जलाते हुए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक तहलका मचा रहा है। लोग फिल्म के पोस्टर पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें- धुरंधर का जादू 25वें दिन भी है बरकरार, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1100 करोड़ के पार

 

 

 

प्रभास और तृप्ति के अलावा फिल्म में  विवेक ओबेराय और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में प्रभास पुलिस वाले के रोल में नजर आएंगे। वहीं, तृप्ति उनकी प्रेमिका का किरदार निभाएंगी। फिल्म की अनाउंसमेंट प्रभास के 46वें जन्मदिन पर हुई थी। यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

दीपिका पादुकोण बनने वाली थीं स्पिरिट की लीड

'स्पिरिट' में प्रभास के साथ पहले दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया था। बाद में दीपिका और मेकर्स के बीच में विवाद हो गया। दीपिका ने कहा कि वह सिर्फ 8 घंटे ही काम करेगी। मेकर्स ने उनकी इस बात को मानने से इनकार कर दिया। 

 


और पढ़ें