logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कृष्णावतारम' में कृष्ण बन छाए सिद्धार्थ, 'वास्ते' में निभाया लीड, आपने पहचाना?

सिनेमाघरों में लिमिटेड शोज के बावजूद फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' दर्शकों को पसंद आ रही हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता ने भगवान कृष्ण का रोल प्ले किया है।

siddharth gupta

सिद्धार्थ गुप्ता, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

सिनेमाघरों में हाल ही में फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' रिलीज हो चुकी है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। लिमिटेड शोज के बावजूद फिल्म की सॉलिड कमाई हुई है। आने वाले दिनों में फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का जबरदस्त फायदा होने वाला है। 

 

इस फिल्म में भगवान कृष्ण का रोल सिद्धार्थ गुप्ता ने निभाया है। राधा के रोल में सुष्मिता भट्ट, रुक्मिणी के रोल में निवा शियनी कृष्णन और सत्यभामा के रोल में संस्कृति जायना नजर आ रही हैं। फिल्म में काम करने वाले सभी कलाकारों की ऐक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है। 

 

यह भी पढ़ें: 'गुल्लक' में 'अन्नू भैया' बनेंगे अनंत वी जोशी, वैभव राज गुप्ता को किया रिप्लेस

कृष्ण के रोल में छाए सिद्धार्थ गुप्ता

इस फिल्म में कृष्ण का रोल निभाने वाले सिद्धार्थ गुप्ता को सबसे ज्यादा लाइमलाइट मिल रही हैं। उन्होंने कुछ शोज में काम किया था लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लाइमलाइट म्यूजिक वीडियो 'वास्ते' से मिली थी। इस वीडियो में वह ध्वनि भानुशाली के साथ नजर आए थे। वीडियो में उन्होंने कॉलेज के लड़के की भूमिका निभाई थी। यह गाना साल 2019 में रिलीज हुआ था। इस गाने पर 1.7 बिलियन व्यूज हैं। 'कृष्णावतारम' रिलीज होने के बाद उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

 

फोटो में सिद्धार्थ ने हुड्डी पहनी हुई है। 'वास्ते' गाने में उनका यही लुक था। इस फोटो में वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं। उन्हें 'कृष्णावतारम' में पहचान पाना मुश्किल है। 7 सालों में उनका लुक काफी बदल गया है।

 

यह भी पढ़ें: क्या 'धुरंधर 3' लेकर आएंगे आदित्य धर? फिल्म की प्रोड्यूसर ने दिया हिंट

बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कृष्णावतराम'

'कृष्णावतारम' सिनेमाघरों में 7 मई को रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन 40 लाख रुपये का बिजनेस किया है। कम शोज होने के बावजूद फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें