logo

मूड

ट्रेंडिंग:

किलविश से गीता विश्वास तक, कहां गायब हैं 'शक्तिमान' के ये कलाकार?

90 के दशक में शक्तिमान सबसे पॉपुलर शो था। क्या आप जानते हैं अब इस शो के कलाकार अब क्या कर रहे हैं और कैसे दिखते हैं?

shaktimaan starcast

शक्तिमान स्टारकास्ट, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

90 के दशक में 'शक्तिमान' शो ने घर-घर में पहचान बनाई थी। बच्चों का यह सबसे फेवरेट शो हुआ करता था। इस शो के हर किरदार ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। लोग इन किरदारों को उनके असली नाम से नहीं बल्कि सीरियरल के कैरेक्टर से जानते थे। इस शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए इस पर फिल्म बनाने की प्लानिंग लंबे समय से चल रही है लेकिन अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।

 

सीरियल में अभिनेता मुकेश खन्ना ने शक्तिमान का लीड रोल प्ले किया था। वह अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनका अपना यूट्यूब चैनल भी है। क्या आप जानते हैं गीता विश्वास, तमराज किलविश, डॉक्टर जैकाल समेत अन्य कलाकार अब कहां हैं? पिछले 28 सालों में ये सभी लोग कितना बदल गए हैं।

 

यह भी पढ़ें- बैड्स ऑफ बॉलीवुड में समीर वानखेड़े की तरह NCB ऑफिसर बना एक्टर कौन है?

क्या कर रहे हैं 'शक्तिमान' के कलाकार?

गीता विश्वास

 

शो में अभिनेत्री वैष्णवी ने रिपोर्टर गीता विश्वास का किरदार निभाया था। उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वैष्णवी लगातार फिल्मों और टेलीविजन शोज में काम कर रही हैं। इन दिनों वह टीवी शो 'परिणीति' में काम कर रही हैं। उनका बदला हुआ लुक देखकर उन्हें पहचान पाना मुश्किल है।

 

 

सुरेंद्र पाल

 

अभिनेत सुरेंद्र पाल ने 'शक्तिमान' में तमराज किलविश का किरदार निभाया था। उस दौर में उनकी गिनती सबसे खतरनाक विलेन में होती थी। वह कई हिट शोज और फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए हैं। वह अभी भी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।

 

 

अश्विनी कालसेकर

 

अभिनेत्री अश्विनी कालसेकर ने शक्तिमान में शैतानी काली बिल्ली का किरदार निभाया था। वह शो की खलनायिका थीं। अश्निनी कालसेकर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हालांकि वह अब पहले से काफी बदल गई हैं।

 

यह भी पढ़ें- नहीं रहे 'श्रीमद् रामायण' के वीर शर्मा, घर में आग लगने से हुई मौत

 

ललित परिमू

 

अभिनेता ललित परिमू ने 'शक्तिमान' में साइंटिस्ट डॉक्टर जैकाल का किरदार निभाया था। ललित परिमू कई शोज में नजर आए लेकिन उनके किरदारों को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।

 

 

नवाब शाह

 

'शक्तिमान' में नवाब शाह ने मेजर जेजे का रोल प्ले किया था। इस शो से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। नवाब शाह ने सिर्फ हिंदी ही नहीं तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ भाषा में भी काम किया है। वह कई फिल्मों में निगेटिव रोल निभा चुके हैं। वह हाल ही में सलमान की फिल्म 'सिकंदर' में निगेटिव रोल में नजर आए थे लेकिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाएं।

 

इसके अलावा शो में टॉम एल्टर ने शक्तिमान के महागुरु की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। साल 2017 में उनका निधन हो गया। वहीं, राजू श्रीवास्तव ने शो में धुरंधर सिंह का रोल निभाया था। आज वह भी हमारे बीच में नहीं हैं।

 

 

 


और पढ़ें