logo

ट्रेंडिंग:

क्या संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? परिवार ने बयान जारी कर बताया सच

फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली को लेकर खबर आई कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। अब इस खबर पर उनके परिवार और टीम ने बयान दिया है।

sanjay Leela Bhanshali

संजय लीला भंसाली, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक संजय लीला भंसाली किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनकी गिनती इंडस्ट्री के बड़े निर्देशकों में होती है। वह बहुत ही चुनिंदा प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं। उन्होंने 24 फरवरी को 63वां जन्मदिन मनाया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। 

 

आज यानी 25 फरवरी को खबर आई कि उन्हें हार्ट अटैक आया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस खबर को जानने के बाद फैंस परेशान हो गए। अब परिवार ने इस मामले में अपनी रिएक्शन दिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'कुछ खुद के लिए कंपोज करते हैं', अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर किया रिएक्ट

झूठी निकली हार्ट अटैक की खबर

परिवार ने अपने बयान में कहा, 'मिस्टर संजय लीला भंसाली बिल्कुल स्वस्थ है। वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे और चिंता की कोई बात नहीं है। आप सभी के प्यार और चिंता और ख्याल के लिए बहुत धन्यवाद।' उनकी टीम ने भी बयान जारी कर कहा कि हार्ट अटैक की खबर एकदम झूठी और आधारहीन हैं। उनमें कोई सच्चाई नहीं है। इस तरह की खबरों को हवा न दें। आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद।

'लव एंड वॉर' को लेकर बिजी

संजय लीला भंसाली इन दिनों 'लव एंड वॉर' को लेकर बिजी है। इसमें आलिया भट्ट, विक्की कौशल और रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिलहाल अभी शूटिंग पुरी नहीं हुई है जिसकी वजह से 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इस बात को रणबीर कपूर ने खुद कंफर्म किया था। उन्होंने बताया कि उनकी अगली फिल्म 'रामायण' होगी।

 

यह भी पढ़ें: विजय से पहले रश्मिका ने किस अभिनेता से की थी सगाई, एक साल में टूट गया था रिश्ता

 

इसके अलावा संजय ने फिल्म 'दो दीवाने शहर में' को प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके अलावा उनके कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। संजय इस साल के आखिरी तक 'हीरामंडी 2' लेकर आ सकते हैं।

 


और पढ़ें