logo

ट्रेंडिंग:

संजय दत्त जुड़वां बच्चों संग आए नजर, लूटी लाइमलाइट, जानें कहां करते हैं पढ़ाई?

संजय दत्त हाल ही में अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए। वह अपने परिवार को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। उनकी परिवार संग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

sanjay dutt with family

परिवार के साथ नजर आए संजय दत्त, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अभिनेता संजय दत्त हाल ही में बिजनेसमैन मोहित कंबोज की बेटी मिशका कंबोज के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। वह इस दौरान अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए।  उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

 

संजय अपनी पत्नी मान्यता, बेटी इकरा और बेटे शाहरान के साथ पैप्स को पोज देते हुए नजर आए। दोनों बच्चों की उम्र 15 साल है। इस फंक्शन में लोगों का ध्यान संजय के दोनों जुड़वां बच्चों पर गया।

 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' से पहले कैसे थी राकेश बेदी की जिंदगी?

संजय के जुड़वां बच्चों ने लूटी लाइमलाइट

संजय के दोनों बच्चे बड़े हो गए हैं। उनकी बेटी इकरा ने एनिमल प्रिंट वाली शॉर्ट ड्रेस पहनी थीं। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक शूज के साथ कंप्लीट किया था। वहीं इकरा के भाई शाहरन दत्त ऑल ब्लैक लुक में बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। इकरा और शाहरन दोनों जुड़वां हैं। दोनों की तस्वीरें छाई हुई हैं। पार्टी में संजय दत्त पठानी स्टाइल नेवी ब्लू कुर्ते में नजर आए। उनकी पत्नी मान्यता दत्त ग्रीन कलर के शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

 

संजय के दोनों बच्चों ने भी पैप्स को खूब पोज दिए। इन फोटोज पर यूजर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'संजय के बच्चे इतने बड़े कब हो गए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बाबा को परिवार के साथ देखकर खुशी हो रही है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये दोनों इतने बड़े कब हो गए?'

 

यह भी पढ़ें: धुरंधर के 'जमील जमाली' से कितनी मिलती है पाकिस्तान के असली 'नबील गबोल' की कहानी?

लाइमलाइट से दूर रहते हैं बच्चे

संजय दत्त के बच्चे लाइमलाइट से दूर रहते हैं। अपने एक इंटरव्यू में संजय ने बताया था कि मेरी पत्नी और बच्चे अब दुबई में रहते हैं। मैं इस बात से खुश हो कि मेरे बच्चे वहां पढ़ रहे हैं और पत्नी का भी काम वहीं पर सेटअप है।  जब भी मेरे पास काम नहीं होता है तो बच्चों के साथ दुबई में ही समय बिताता हूं। मैं उनकी गर्मी की छुट्टियों में उनके साथ रहता हूं।

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त हाल ही में 'धुरंधर 2' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एसपी चौधरी असलम का किरदार निभाया है। उनके काम को दर्शकों ने फिल्म में खूब पसंद किया है। 


और पढ़ें