logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' को लेकर समय रैना ने दिया अपडेट, बताया कब शो आएगा शो?

कॉमेडियन समय रैना अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' को लेकर चर्चा में है। फैंस जानना चाहते हैं कि शो का दूसरा सीजन कब आएगा?

samay raina

समय रैना, Photo Credit: Samay Raina Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल पर 'स्टिल अलाइव' लेकर आए थे। इस शो में उन्होंने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने शो से जुड़े विवाद पर भी अपना रिएक्शन दिया था। इस शो पर उन्होंने खुलासा किया था कि वह शो का दूसरा सीजन लेकर आने वाले है।

 

अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' को लेकर नया अपडेट शेयर किया है। उन्होंने फैंस के लिए आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा। इस सेशन के दौरान एक फैन ने पूछा कि शो का नया सीजन कब आएगा?

 

यह भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, बेटे ने दी मुखाग्नि, पोती का रो रोकर बुरा हाल

कब आएगा 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2'?

आस्क मी एनीथिंग सेशन में समय ने बताया, 'अभी इस पूरे महीने मैं ब्रेक एन्जॉय करूंगा और उसके बाद शो की प्लानिंग स्टार्ट करूंगा।' हालांकि यह शो कब तक आएगा, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। शो के नए सीजन के आने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

समय ने शो को लेकर क्या कहा था

समय रैना ने 'स्टिल अलाइव' शो पर कहा था, 'लोग मुझसे पूछते थे कि शो का दूसरा सीजन कब आएगा? मैं आप सबको बताना चाहता हूं कि शो वापस आएगा। शो पहले से ज्यादा वाइल्ड होगा। मैं आप सभी के फोन वापस रख लूंगा। ये शो ज्यादा धमाकेदार होगा और रही बात इंडियाज लेटेंट की, लोग मुझसे पूछते रहते हैं कि क्या ये शो वापस आएगा। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि मुझे नहीं लगता है कि इससे हाई प्वाइंट में मेरे शो का सीजन 1 खत्म हो सकता है।'

 

यह भी पढ़ें: क्यों हमेशा सफेद साड़ी पहनती थीं लता मंगेशकर और आशा भोसले? खुद बताई थी वजह

'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर विवाद क्यों हुआ था?

'इंडियाज गॉट लेटेंट' का एक क्लिप वायरल हुआ था जिसमे रणवीर अलाहबादिया ने माता-पिता को लेकर अभद्र जोक किया था। इस वजह से सोशल मीडिया पर उनकी जमकर ट्रोलिंग हुई थी। इसके बाद उन पर एफआईआर दर्ज हो गई। विवाद बढ़ने के बाद समय को यूट्यूब से सारे एपिसोड को हटाना पड़ा। इस विवाद के बाद समय को काफी कुछ झेलना पड़ा था।

 


और पढ़ें