logo

ट्रेंडिंग:

रश्मिका मंदाना संग 31 साल एज गैप पर सलमान का करारा जवाब

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सलमान से उनके और रश्मिका के 31 साल के एज गैप को लेकर सवाल पूछा गया।

 Sikander

रश्मिका और सलमान (Photo Credit: Salman Instagram Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' चर्चा में है। ये फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान से उनके और रश्मिका के एज गैप को लेकर सवाल पूछा गया। सलमान का जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

सलमान 59 साल के हैं और रश्मिका 28 साल की हैं। दोनों के बीच में 31 साल का अंतर है। ट्रेलर लॉन्च पर सलमान से रश्मिका संग एज गैप पर सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, अरे जब हीरोइन के पिता को समस्या नहीं है तुमको क्या प्रॉब्लम है भाई। इनकी शादी होगी, बच्ची होंगी तो उनके साथ भी काम करेंगे। मम्मी की परमिशन तो मिल ही जाएगी। सलमान का जवाब सुन रश्मिका हंसने लगती हैं।

 

ये भी पढ़ें- सलमान खान की 'सिकंदर' का ट्रेलर फ्लॉप या हिट, दर्शकों को लगी कैसी

 

रश्मिका संग एज गैप पर सलमान ने कही ये बात

 

 

 

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान ने कहा कि रश्मिका ने चोटिल होने का बावजूद भी काम किया। उनका काम शानदार है। फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। इससे पहले दोनों ने साथ में फिल्म किक में काम किया था। 

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका हाल ही में विक्की कौशल के साथ 'छावा' में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट हो गई है। 'सिकंदर' के बाद रश्मिका आयुष्मान खुराना के साथा 'थामा' में दिखाई देंगी।


और पढ़ें