logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तो छोटा शकील ने बनवाई थी फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके', RGV के कई खुलासे

राम गोपाल वर्मा ने बताया कि कैसे इस फिल्म की फंडिंग और मेकिंग के पीछे अंडरवर्ल्ड का सीधा हाथ था। फिल्म के प्रोड्यूसर नाजिम रिजवी डॉन छोटा शकील के इशारों पर काम कर रहे थे।

Chori Chori Chupke Chupke Movie Image, Photo Credit: Social Media

चोरी चोरी चुपके चुपके फिल्म की तस्वीर। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

मशहूर फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को लेकर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा (RGV) ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरजीवी ने बताया कि इस फिल्म के पीछे अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का सीधा हाथ था और फिल्म के प्रोड्यूसर नाजिम रिजवी उसके साथ मिलकर काम कर रहे थे। भले ही फिल्म के मुख्य फाइनेंसर भरत शाह शुरुआत में इस बात से अनजान थे लेकिन इस पूरी फिल्म की मेकिंग और फंडिंग में अंडरवर्ल्ड का पैसा और दखल शामिल था।

 

फिल्म का काम तब शुरू हुआ जब भरत शाह के पास एक आदमी आया और उसने कहा कि उसके पास सलमान खान की फिल्म की डेट्स हैं। भरत शाह ने इस बात को पक्का करने के लिए खुद सलमान खान को फोन किया। जब सलमान ने कह दिया कि उन्होंने उस आदमी को अपनी डेट्स दी हैं, तब भरत शाह ने फिल्म में पैसा लगाने का फैसला किया। भरत शाह उस समय हीरे के बड़े व्यापारी थे और उन्होंने सलमान खान के कहने पर ही इस प्रोजेक्ट पर भरोसा किया।

 

यह भी पढ़ें: 58 का हीरो, 32 की वामिका, ये कैसा रोमांस? 'भूत बंगला' ट्रोल हुए अक्षय कुमार

प्रोड्यूसर का अंडरवर्ल्ड लिंक

फिल्म के कागजी प्रोड्यूसर नाजिम रिजवी थे। फिल्म बनने के कुछ समय बाद भरत शाह को पता चला कि नाजिम रिजवी का रिश्ता डॉन छोटा शकील से है। राम गोपाल वर्मा के मुताबिक, भरत शाह को उस समय लगा कि रिजवी सिर्फ एक अपराधी को जानता है और वह खुद कोई गलत काम नहीं कर रहे, इसलिए उन्होंने इसे एक कानूनी बिजनेस की तरह लिया और फिल्म को पैसा देना जारी रखा।

जबरन वसूली का मामला

राम गोपाल वर्मा ने एक घटना बताई कि उस समय फिल्म जगत के एक बिजनेसमैन को अंडरवर्ल्ड से 5 करोड़ रुपये की जबरन वसूली मांगने का फोन आया था। वह बिजनेसमैन मदद के लिए भरत शाह के पास गया, क्योंकि शाह के जरिए नाजिम रिजवी और फिर छोटा शकील से बात हो सकती थी। भरत शाह की मदद से छोटा शकील ने 5 करोड़ की मांग को घटाकर 2 करोड़ रुपये पर सेटल कर दिया। इस वाकये के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग अपनी समस्याओं के लिए भरत शाह के पास जाने लगे।

पुलिस की कार्रवाई

जब भरत शाह लोगों की मदद कर रहे थे, तब मुंबई पुलिस उनके फोन टैप कर रही थी। पुलिस ने साल 2001 में भरत शाह और नाजिम रिजवी को गिरफ्तार कर लिया। भरत शाह पर आरोप था कि उन्होंने प्रोड्यूसर के अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की जानकारी पुलिस को नहीं दी। उन्हें एक साल की सजा मिली, लेकिन वह पहले ही 14 महीने जेल में काट चुके थे, इसलिए उन्हें तुरंत रिहा कर दिया गया। वहीं नाजिम रिजवी और उनके पार्टनर को अंडरवर्ल्ड से रिश्तों के लिए 6 साल की जेल और 15 लाख रुपये जुर्माने की सजा मिली।

 

यह भी पढ़ें: गोवा की साध्वी सतीश सैल बनीं मिस इंडिया 2026, जानें कौन हैं ये नई ब्यूटी क्वीन?

मुकेश दुग्गल की हत्या

राम गोपाल वर्मा ने पॉडकास्ट में प्रोड्यूसर मुकेश दुग्गल की हत्या का भी जिक्र किया। दुग्गल के रिश्ते दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील से थे। एक जमीन के विवाद की वजह से छोटा शकील ने मुकेश दुग्गल को मारने की सुपारी दी थी। दुग्गल ने दाऊद के करीबी आदमी से फोन करवाकर वह कॉन्ट्रैक्ट रुकवा दिया था और शकील मान भी गया था। उस फोन कॉल के सिर्फ तीन घंटे बाद ही मुकेश दुग्गल की हत्या हो गई। छोटा शकील ने बाद में कहा कि उसने शूटर को रोकने की कोशिश की थी लेकिन वह समय पर उससे बात नहीं कर सका। 


और पढ़ें