logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सलमान खान के पिता सलीम खान ICU में भर्ती, पूरा परिवार पहुंचा लीलावती अस्पताल

मशहूर लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती है। उनका मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Saleem Khan and Salman khan

सलमान खान और सलीम खान, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

सलमान खान के पिता सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उन्हें किस वजह से भर्ती करवाया गया है। इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। सलमान भी पिता को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। उनके साथ कुछ बॉडी गार्ड्स भी नजर आए। 

 

सलमान के साथ उनके जीजा अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा नजर आए। पिता को देखने के लिए बेटी अलवीर भी अस्पताल पहुंची हैं। सलीम खान के परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। उनकी बिगड़ती तबीयत की खबर ने फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है।

 

यह भी पढ़ें: ब्लैकलिस्ट होगा आदित्य धर का स्टूडियो, BMC संग 'धुरंधर 2' को लेकर विवाद क्यों?

कौन हैं सलीम खान? 

सलमान अपने पिता के बेहद करीब हैं। वह अक्सर अपने इंटरव्यू में अपने पिता का जिक्र करते हैं। सलीम खान भारतीय सिनेमा के मशहूर लेखकों में से एक हैं। उन्होंने जंजीर, शोले और डॉन जैसी हिट फिल्मों की की कहानी लिखी हैं।

 

हिंदी सिनेमा में सलीम खान और जावेद अख्तर की एक समय पर सुपरहिट जोड़ी थी। सलीम खान खास तौर से कहानी के किरदारों को आगे बढ़ाते थे जबकि जावेद अख्तर स्क्रिप्टिंग और डायलॉग्स पर ध्यान देते थे। उन्होंने 24 नवंबर 2025 को अपना 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।

 

यह भी पढ़ें: राखी ने घरवालों को किया परेशान, बेड पर फेंका कचरा, BB के मेकर्स ने घसीटकर निकाला

सलीम खान ने की हैं 2 शादियां

सलीम खान ने 2 शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी सुशीला चरक से की थी। उन्होंने दूसरी शादी हेलन रिचर्डसन से की थी। वह सलमान, सोहेल, अरबाज, अलवीरा और अर्पिता खान के पिता हैं। वहीं, सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग बैटल ऑफ गलवान को लेकर चर्चा में है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के 2 गाने भी रिलीज हो गए हैं। फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

Related Topic:#Salman Khan

और पढ़ें