logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सलीम खान की हालत नाजुक, संजय दत्त समेत ये सितारे पहुंचे अस्पताल

हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक सलीम खान अस्पताल में भर्ती है। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

saleem khan admitted hospital

सलीम खान से अस्पताल पहुंचे संजय दत्त, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती है। उनकी हालत नाजुक है। वह 90 साल के हैं। सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। उन्हें क्या हुआ है इसके बारे में परिवार की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 

सलीम खान की तबीयत का हालचाल लेने के लिए सेलेब्स अस्पताल पहुंच रहे हैं। संजय दत्त सलमान खान को अपना छोटा भाई मानते हैं। इस मुश्किल समय में वह सलमान खान के साथ खड़े नजर आए। उन्हें अस्पताल के बाहर देखा गया। वह बेहद मायूस दिखे। जावेद अख्तर भी अपने दोस्त सलीम खान से मिलने पहुंचे। एक समय पर दोनों ने साथ काम किया था। उन्हें भी लीलावती अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया।

 

यह भी पढ़ें: 'सबका बहुत धन्यवाद', जेल से आने के बाद राजपाल ने चेक बाउंस मामले पर दिया रिएक्शन

सलमान खान के लिए मुश्किल समय

सलमान अपने पिता सलीम खान के बहुत करीब हैं। वह आज भी अपने पिता के सामने नहीं बोलते हैं। सलमान सुबह-शाम अपने पिता से मिलने पहुंच रहे हैं। इस मुश्किल समय में मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन और अभिनेत्री अमृता अरोड़ा भी खान परिवार के साथ खड़ी दिखीं। वह सलीम खान से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंची थीं। अरबाज के साथ उनकी पत्नी शूरा खान भी अस्पताल पहुंची थीं।

सोमी अली ने सलीम खान के ठीक होने की दुआ

पूर्व अभिनेत्री और सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली खान ने भी सलीम खान के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी है। सोमी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'जब मैंने सुना कि सलीम खान अस्पताल में भर्ती है तो मेरा दिल बैठ गया। वह मेरे लिए पिता के समान हैं। जब मैं उनके घर रहती थीं तब वह मुझे अपनी बेटी की तरह मानते थे। घर के मेज पर मुझे शामिल किया जाता था। हमारे बीच में आस्था और सभी धर्मों के बारे में गहरी बातचीत होती थी। मैं उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।'

 

यह भी पढ़ें: सलमान खान के पिता सलीम खान ICU में भर्ती, पूरा परिवार पहुंचा लीलावती अस्पताल

कौन हैं सलीम खान?

सलीम खान 70 और 80 के दशक के मशहूर राइटर हैं। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर 'जंजीर', 'शोले', 'दीवार', 'त्रिशूल' जैसी फिल्मों की कहानी लिखी हैं।

 

 


और पढ़ें