logo

ट्रेंडिंग:

क्या सैफ पर हुए हमले के बाद डरे हैं इंडस्ट्री के लोग

सैफ अली खान पर हमले के बाद इंडस्ट्री के लोग हैरान है। इस घटना के बाद इंडस्ट्री में डर का माहौल है। इस पर जैकी श्रॉफ ने अपना बयान दिया है।

Saif Ali Khan

सैफ अली खान (Photo Credit : Saif Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बॉलीवुड एक्ट्रेस सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हमला हुआ था। इस हमले के बाद पूरी इंडस्ट्री हैरान हो गई और उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। सेलिब्रिटीज इस घटना की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इस घटना पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, 'भगवान का शुक्र है कि वो ठीक हो रहे हैं। मेरे पंसदीदा शोमैन राजकपूर की पोती करीना कपूर खान और पूरे परिवार को मेरी शुभकामनाएं'।

 

उन्होंने आगे कहा, 'एक अपील है कि कृप्या ब्लेम गेम बंद कर दें। पुलिस अपना काम बखूबी कर रही है। आखिरकार सैफ सबसे शानदार एक्टर्स में से एक हैं। पद्मश्री और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भी हैं। जल्द ठीक हो जाओ'।

 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: ये 5 कंटेस्टेंट्स हो सकते हैं टॉप 5 फाइनलिस्ट, जानें नाम

 

शत्रुघ्न ने सैफ के जल्द ठीक की दुआ

 

 

 

जैकी ने कहा- बॉलीवुड पर कोई हमला नहीं

 

 

 

जैकी श्रॉफ से भी पूछा गया कि सैफ अली खान पर हमले के बाद बॉलीवुड में कोई खतरा है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'खतरे के मोड पर नहीं है इंडस्ट्री। ये घटना हुई है, दुर्घटना है ये। पर इसका मतलब ये नहीं कि कोई अटैक चल रहा है'। उन्होंने आगे कहा, 'जो हुआ वो बहुत दुखद है लेकिन मैं उनके जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं। सबको अपना ध्यान रखना चाहिए। अपनी सिक्योरिटी का, बिल्डिंग के जो वॉचमैन होते हैं  उनको उनका ध्यान देना चाहिए'।

 

ये भी पढ़ें- न फेम मिला, न फिल्म, मंदाना करीमी के एक्टिंग छोड़ने की कहानी क्या है?

 

क्यों उठ रहा है ये सवाल

 

सैफ पर हुए हमले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हमलावर सैफ के घर में चोरी के इरादे से घूसे थे। इसी दौरान उन्होंने सैफ पर चाकू से 6 बार वार कर दिया। वह इस समय लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं खतरें से बाहर हैं। 

 

 


और पढ़ें