logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सलमान खान से विद्या तक, 'राजा शिवाजी' में इन कलाकारों ने फ्री में काम किया

रितेश देशमुख इन दिनों अपनी फिल्म राजा शिवाजी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि किन स्टार्स ने फिल्म में काम करने के पैसे नहीं लिए।

raja shivaji poster

राजा शिवाजी पोस्टर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म में रितेश ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है। यह एक ऐतिहासिक ऐक्शन ड्रामा फिल्म है जो 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

 

रितेश की बतौर निर्देशक यह पहली फिल्म है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में रितेश ने बताया कि उनकी फिल्म के लिए किन स्टार्स ने एक पैसा भी चार्ज नहीं लिया? ये सब उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की इज्तत और मेरे साथ इतने सालों के पुराने रिश्ते की वजह से किया है।

 

यह भी पढ़ें: 'बंदर' में बॉबी देओल को देखकर खड़े हो गए रोंगटे, फैंस ने बताया सुपरहिट

 

रितेश ने सलमान, अभिषेक बच्चन संग अपने बॉन्ड पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'उन दोनों के लिए मेरे दिल में बहुत सा प्यार और इज्जत है। यह एक अनकहा बंधन है। अगर सलमान या अभिषेक मुझे कुछ करने के लिए कहते हैं तो मैं बिना एक बार सोचें हां कह दूंगा क्योंकि उन्होंने मेरे बारे में सोचा है तो मुझे उनका साथ देना होगा।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'अभिषेक ने मुझसे अपने किरदार के बारे में पूछा तक नहीं था। मुझे लगता है कि मैंने 23 साल में यह चीज कमाई है। मैं इस बात के लिए हमेशा उसका ऋणी रहूंगा।' रितेश ने बताया कि इस फिल्म में काम करने वाले कलाकारों ने एक रुपये नहीं लिए है। इस लिस्ट में सलमान खान, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, फरदीन खान, बोमन ईरानी, जेनेलिया और मैं शामिल थे। मैंने इस फिल्म की स्क्रिप्टिंग और रिसर्च में करीब साढ़े 3 साल लगा दिए। जब इस प्रोजेक्ट के बारे में इन कलाकारों को अप्रोच किया तो बातचीत के दौरान पैसों की बात तक आई नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: 'चप्पल में घूमते हैं जूते तो पड़ जाते', शो पर समय ने 5 बार उड़ाया सुनील का मजाक

'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर 46. 28 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें