logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'राइज एंड फॉल' के विनर बने अर्जुन बिजलानी, पत्नी को दिया जीत का श्रेय

टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के विजेता बन गए हैं। अर्जुन की जीत से उनके फैंस बेहद खुश हैं।

arjun bijlani Insta handle

अर्जुन बिजलानी, Photo Credit: Arjun Bijlani Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के विजेता बन गए हैं। उन्हें 28,10,000 रुपये का पुरस्कार मिला है। शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर ने लेटेस्ट एपिसोड में विनर के नाम की घोषणा की। अर्जुन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अर्जुन ने अपनी जीत का श्रेय अपनी पत्नी नेहा स्वामी को दिया। साथ ही अपने फैंस का धन्यवाद दिया। अर्जुन ने टास्क में आरुष भोला और अरबाज पटेल को मात दी।

 

इस शो के फर्स्ट रनरअप आरुष भोला रहे। वहीं, सेकंड रनरअप अरबाज पटेल थे। शो के विनर का चुनाव अंदरुनी वोटिंग के आधार पर हुई। शो में घरवालों ने सबसे ज्यादा वोटिंग अर्जुन बिजलानी को दी। 

 

यह भी पढ़ें- राजनीति में कैसा रहा है भोजपुरी स्टार्स का हाल?

अर्जुन बने 'राइज एंड फॉल' के विनर

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 42 दिन से यह शो व्यूरशिप के मामले में टॉप 5 की लिस्ट में शामिल थे। इस शो में टीवी और सोशल मीडिया के 16 चहेते सितारों ने हिस्सा लिया था। शो के फिनाले एपिसोड में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह भी शामिल हुए थे। शो के फिनाले में पवन ने धनश्री और आकृति नेगी के साथ डांस परफॉर्मेंस भी दी। शो में पवन सिंह को फिर से देखकर फैंस बेहद खुश नजर आए। उन्होंने बीच में ही शो छोड़ दिया था। 

 

 

यह भी पढ़ें-  सलमान की फटकार से बौखलाईं कुनिका, बोलीं- 'वह मेरे कोई भगवान नहीं हैं'

 

अर्जुन का कैसा रहा शो में सफर?

 

अर्जुन बिजलानी की शुरुआत से ही गेम कमाल की रही है। जब वह पहले ही हफ्ते में बेसमेंट में चल गए थे। तभी से एक लीडर की तरह से उन्होंने इस गेम को खेला। अर्जुन की गेम ने सिर्फ कंटेस्टेंट्स को ही नहीं दर्शकों को भी खूब एंटरटेन किया। अर्जुन का यह पहला रियलिटी शो था। इससे पहले वह टीवी के कई हिट शोज में नजर आ चुके हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।

 

 

 


और पढ़ें