logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रश्मिका और विजय की शादी की तैयारियां शुरू, सामने आया सजावट का वीडियो

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। दोनों उदयपुर में शादी करने वाले हैं।

rashmika and vijay

रश्मिका- विजय की शादी की तैयारियां शुरू, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है दोनों 2 फरवरी 2026 को शादी करने वाले हैं। हालांकि अभी तक रश्मिका या फिर विजय ने शादी को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। 

 

इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियों ने दावा किया है कि उदयपुर के पैलेस में रश्मिका और विजय शादी करने वाले हैं और शादी की तैयारियां शुरू हो गई है।

 

यह भी पढ़ें: डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग, पुलिस का आया बयान

रश्मिका और विजय की शादी की तैयारियां शुरू

तान्या नाम की यूजर ने वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने दावा कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना उदयपुर के सिटी पैलेस से शादी करने वाले हैं जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। वीडियो में तान्या ने बताया कि विजय और रश्मिका की शादी यहां पर होगी। वह एक्सक्लूसिव खबर दे रही हैं। वीडियो में दोनों ने महल के अंदर का वीडियो शेयर किया है जो किसी फिल्म के सेट सा लग रहा है। साज-सजावट की भव्यता देखने लायक है। बड़े-बड़े झूमर दिख रहे हैं, खाने पीने के बर्तन दिखाई दे रहे हैं।

 

 

इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दोनों कब शादी कर रहे हैं यह भी बता दो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'प्राइवेसी का उल्लंघन है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'काश उनकी बात सच हो।'

 

यह भी पढ़ें: सलमान खान पर आपत्तिजनक कमेंट करना अभिनव कश्यप को पड़ा भारी, कोर्ट ने दी चेतावनी

हैदराबाद में हुई थी सगाई

साल 2025 के अक्टूबर महीने में रश्मिका और विजय ने गुपचुप तरीके से सगाई रचाई थी। इस फंक्शन में परिवार के सदस्य शामिल थे। 2018 में विजय और रश्मिका ने साथ में 'गीता गोविंदम' में काम किया था। 2019 में दोनों ने 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया था। दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस समय दोनों अपने अपकमिंग प्रोजकेट्स पर का कर रहे हैं।

 

Related Topic:#Rashmika Mandanna

और पढ़ें