logo

ट्रेंडिंग:

1, 2 नहीं, धड़ाधड़ फ्लॉप हुईं फिल्में, अब फिर सरकार 4 बनाने चले राम गोपाल वर्मा

राम गोपाल वर्मा ने अपनी सुपरहिट फिल्म सीरीज के अगले पार्ट सरकार 4 का ऐलान कर दिया है। वह अगले महीने से ही इस क्राइम थ्रिलर की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।

Ram Gopal Verma, Photo Credit: Social Media

राम गोपाल वर्मा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

राम गोपाल वर्मा ने अपनी आइकोनिक फिल्म फ्रेंचाइजी 'सरकार' के अगले पार्ट यानी 'सरकार 4' का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन आरजीवी ने खुद यह जानकारी साझा की कि वह अगले महीने से ही इस पॉलिटिकल क्राइम थ्रिलर की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।

 

आरजीवी ने बताया कि 'सरकार 4' पर काम शुरू करने के लिए वह पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म फेस्टिवल में एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह अगले महीने से ही इस प्रोजेक्ट को फ्लोर पर ले आएंगे। इसके अलावा उन्होंने अपने एक और दिलचस्प प्रोजेक्ट 'द सिंडिकेट' के बारे में भी बात की और मजाक में कहा कि यह फिल्म उनके पुराने सारे पाप धो देगी।

 

यह भी पढ़ें: करण औजला ने ऐसा क्या किया कि बुरी तरह हो रहे हैं ट्रोल?

21 साल पुराना है सरकार का सफर

इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2005  में हुई थी, जिसमें अमिताभ बच्चन ने शुभाष नागरे का यादगार रोल निभाया था। इसमें अभिषेक बच्चन ने भी उनके बेटे शंकर के किरदार में थे। इसके बाद साल 2008  में 'सरकार राज' रिलीज हुई, जिसमें ऐश्वर्या राय ने अनीता राजन का रोल प्ले किया था। सीरीज की आखिरी फिल्म 'सरकार 3' साल 2017 में आई थी। जिसमें मनोज बाजपेयी, यानी गौतम और अमित साध जैसे सितारे नजर आए थे। 

शिवा और स्पीलबर्ग का कनेक्शन

फिल्म फेस्टिवल में आरजीवी अपनी क्लट क्लासिक फिल्म 'शिवा' की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे थे। अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए उन्होंने बताया कि उनके विजुअल स्टाइल पर मशहूर फिल्म मेकर स्टीवन स्पीलबर्ग का काफी असर रहा है। उन्होंने माना कि 'शिवा' के कुछ शॉट्स स्पीलबर्ग के काम से प्रेरित थे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उस फिल्म का मूल विचार ब्रूस ली की फिल्म 'द वे ऑफ द ड्रैगन' से आया था। 

 

यह भी पढ़ें: 'टॉक्सिक, मर्दवादी, महिला विरोधी', कुणाल खेमू ने ऐसा क्या कहा कि ट्रोल हो गए?

 

राम गोपाल वर्मा ने आज के दौर के निर्देशक की भी चर्चा की। उन्होंने आदित्य की फिल्म 'धुरंधर' की जमकर तारीफ की और आदित्य को मौजूदा पीढ़ी के सबसे होनहार टैलेंट में से एक बताया। आरजीवी ने यह भी दौहराया कि स्टीवन स्पीलबर्ग आज भी उनके ऑल-टाइम फेवरेट फिल्म मेकर हैं।


और पढ़ें