logo

ट्रेंडिंग:

जेल में बंद राजपाल यादव की आने वाली फिल्मों का क्या होगा?

राजपाल यादव मुश्किल में हैं। कोर्ट ने उन्हें चेक बाउंस मामले में 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। वह इस समय तिहाड़ जेल में बंद है।

Rajpal Yadav

राजपाल यादव, Photo Credit: Rajpal Yadav Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बॉलीवुड के हिट कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। साल 2010 में उन्होंने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' को बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। राजपाल के पास कर्ज चुकाने के पैसे नहीं थे। अब ब्याज मिलाकर 9 करोड़ रुपये हो गए है।

 

राजपाल ने 10 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर करते हुए कहा कि उनके पास कर्ज चुकाने के लिए पैसे नहीं और न ही उनका कोई दोस्त है। ऐसे में जानते हैं कि उनकी आने वाली फिल्मों का क्या होगा? 2026 में उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'कहीं मेरे हाथ लग गए तो इतना प्रसाद दूंगा,' करण जौहर पर क्यों भड़के गोविंदा?

राजपाल यादव के अपकमिंग प्रोजेक्ट

भूत बंगला

 

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' एक हॉरर कॉमेडी मूवी है। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। 

 

'वेलकम: टू द जंगल'

 

'वेलकम: टू द जंगल' एक मल्टी स्टारर मूवी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त समेत तमाम सितारे नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में राजपाल यादव भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 26 जून 2026 को रिलीज होगी।

 

यह भी पढ़ें: कोर्ट से करण जौहर को मिली राहत, मानहानि केस में कैरीमिनाटी को पड़ी फटकार

इन फिल्मों का क्या होगा?

इसके अलावा राजपाल यादव की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। इस लिस्ट में 'विवश', कन्नड़ फिल्म 'अम्मा', तेलुगू फिल्म 'रंगीला' का नाम शामिल हैं। इन फिल्मों की कितनी शूटिंग हुई है उसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

6 महीने तक जेल में रहेंगे राजपाल

कोर्ट ने राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। वह इस समय जेल में बंद है। सोनू सूद, गुरमीत चौधरी,  सिंगर गुरु रंधावा समेत अन्य सितारे उनके सपोर्ट के लिए सामने आए हैं। इसके अलावा जनशक्ति जनता दल पार्टी के लीडर तेज प्रताप यादव ने भी राजपाल की मदद की है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें