logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Raaka में अल्लू अर्जुन की दीपिका से 7 गुना ज्यादा फीस, कलाकारों ने ली मोटी रकम

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म राका का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। इस फिल्म के लिए कलाकारों ने करोड़ों रुपये चार्ज किए हैं।

allu arjun and deepika padukone

अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए हर कलाकार कड़ी मेहनत करता है। कुछ को जल्दी ही फेम मिलता हैं। कुछ को अपना नाम बनाने के लिए सालों लग जाते हैं। सेलेब्स एक फिल्म के लिए 12 से 14 घंटे काम करते हैं। इसके लिए वे मोटी फीस लेते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि बॉलीवुड और साउथ के टॉप कलाकार एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेते हैं? क्या आप जानते हैं कि साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना एक फिल्म के लिए कितनी चार्ज करते हैं?

 

Deccan Chronicle की रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन ने 'राका' के लिए 175 करोड़ रुपये लिए हैं। उनके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण ने 25 करोड़ रुपये लिए हैं। उनकी फीस अल्लू अर्जुन से 7 गुना कम है। वहीं, रश्मिका मंदाना ने अपने हिस्से के लिए 5 करोड़ लिए हैं। इन तीनों कलाकारों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।

 

यह भी पढ़ें: आशा भोसले की हालत गंभीर, हार्ट और सांस की समस्या, ICU में भर्ती

'राका' का बजट

रिपोर्ट के अनुसार इन तीनों कलाकारों के अलावा फिल्म में जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म राका का ऐलान हाल ही में हुआ है। राका का बजट करीब 700 करोड़ रुपये है। इस फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अभी चल रही हैं। इस साल के आखिरी तक फिल्म की शूटिंग हो जाएगी। फिल्म के फर्स्ट लुक ने दर्शकों की उम्मीदों को बढ़ा दिया है।

 

'राका' का निर्माण सन पिक्चर्स कर रहा है। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक ऐक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। अभी फिल्म की कहानी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणवी रणदीप हुड्डा ने बेटी का रखा निराला नाम, जानिए ‘न्योमिका’ का मतलब

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका इन दिनों फिल्म 'किंग' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान लीड रोल में हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया हैं। किंग के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

 


और पढ़ें