logo

ट्रेंडिंग:

पुराने रिश्तों के बाद टूटा चुकी थीं प्रियंका, निक में देखी ये खूबियां

प्रियंका चोपड़ा भाई की शादी के लिए मुंबई आई हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वह भविष्य में किस तरह के लड़के से शादी करना चाहती थी।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा (Photo Credit: Priyanka Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। उनके काम को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। दसी गर्ल इस समय भारत में है। वह अपने भाई की शादी के लिए इंडिया आई हैं। वह अपने काम के साथ- साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाई रही हैं। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। 

 

प्रियंका ने हाल ही में बताया है कि उन्होंने सिंगर निक जोनस को कुछ सालों पहले डेट किया था। उन्होंने बताया कि वह जिसके साथ भी घर बसाना चाहती थी उसमें किन खूबियों को देखती थी। उनकी अपनी एक लिस्ट थी कि जिससे वो शादी करना चाहती थीं।

 

ये भी पढ़ें- Hera Pheri 3 में तबू की होगी वापसी! सोशल मीडिया पर खुद दिया हिंट

 

प्रियंका ने निक में देखी ये खूबियां

बॉलीवुड की देसी गर्ल ने कहा, पहली तो ईमानदारी क्योंकि पुराने रिश्तों में ईमानदारी नहीं थी। दूसरा वह परिवार के संस्कारों और रीति-रिवाजों को मानने वाला हो। तीसरा, मेरे काम को गंभीरता से लें क्योंकि मैं अपने काम को लेकर बहुत गंभीर हूं। चौथा मैं ऐसा व्यक्ति चाहती थी कि जिसके सपने बड़े हो और पांचवां उसके अंदर भी कुछ बड़ा करने की महत्वकांक्षा हो जैसे मेरी है।

 

उन्होंने आगे कहा, मैं उससे शादी नहीं करती जिसमें ये सारी क्वॉलिटी नहीं होती तो। आपको हमेशा ऐसे व्यक्ति को देखना चाहिए जो आपकी इज्जत करता हो। इज्जत प्यार से बिल्कुल अलग है। कहते हैं ना आपने राजकुमार को पाने के लिए आपको कई मेंढ़कों को चूमना पड़ता है। 

 

ये भी पढ़ें- कमाई में साउथ से क्यों पिछड़ रहा है बॉलीवुड, गोविंद नामदेव ने बताई वजह

 

2018 में प्रियंका ने निक से रचाई शादी

प्रियंका ने उदयपुर में हिंदू और क्रिश्चन रीति रिवाज से साल 2018 में हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की थी। साल 2022 में प्रियंका सेरोगेसी के जरिए मां बनी थीं। प्रियंका और निक ने अपनी बेटी का नाम मालती मेरी जोनस रखा है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका लंबे समय के बाद हिंदी फिल्मों में वापसी कर रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एस एस राजामौली की फिल्म 'एसएसएमबी 29' में वह नजर आएंगी। इस फिल्म में वह महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

 


और पढ़ें