logo

ट्रेंडिंग:

SSMB29 के लिए प्रियंका ने ली मोटी रकम, दीपिका, आलिया रह जाएंगी हैरान

एस एस राजामौली की फिल्म 'एसएमएमबी 29' के लिए प्रियंका चोपड़ा ने मोटी रकम वसूल की। आइए जानते हैं देसी गर्ल ने कितनी फीस ली है।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा (Photo Credit: Priyanka Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

एस एस राजामौल की फिल्म 'एसएसएमबी 29'( SSMB 29) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा 4 साल बाद हिंदी सिनेमा में वापसी कर रही हैं। इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक प्रियंका के नाम को कंफर्म नहीं किया है।

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका ने इस फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। ये एक बिग बजट मूवी होगी जिसे 2 हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। एसएसएमबी 29 के लिए देसी गर्ल ने निर्माताओं से मोटी रकम ली है।

 

ये भी पढ़ें- 'तुम सबकुछ करने को तैयार हो', फातिमा ने बताया कास्टिंग काउच का किस्सा

 

राजामौली की सबसे महंगी हीरोइन बनीं प्रियंका चोपड़ा

 

Koimoi के मुताबिक, प्रियंका राजामौली की सबसे महंगी हीरोइन बन गई हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपये चार्ज किए है। प्रियंका से पहले एस एस राजामौली ने आलिया भट्ट के साथ 'आरआरआर' में काम किया था। फिल्म के लिए आलिया ने 9 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।

 

वहीं, 'बाहुबली' के लिए अनुष्का शेट्टी ने 5 करोड़ रुपये लिए थे। हालांकि प्रियंका के फीस को लेकर अभी तक किसी सूत्र ने कोई पुष्टि नहीं की है। प्रियंका का नाम जुड़ने से मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को देश ही नहीं विदेश में भी फायदा मिलेगा।

 

ये भी पढ़ें-  Paatal Lok 2 फेम हाथीराम चौधरी ने क्यों नहीं निभाया कभी रोमांटिक रोल

 

रिपोर्ट में कहा गया कि राजामौली की सेट पर क्रू से लेकर एक्टर्स तक को फोन लाने के लिए इजाजत नहीं है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग केन्या के जंगलों में होगी। प्रियंका और महेश बाबू के अलावा फिल्म में कई फेमस चेहरे नजर आ सकते हैं। इस फिल्म के लिए पृथ्वीराज सुकुमारन को अप्रोच किया गया है। उन्होंने इस फिल्म को लेकर कुछ भी कहने से मना कर दिया था। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा था कि मुझे लगता है लोगों को मुझसे ज्यादा पता है।

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। हिंदी में उनके पास 'जी ले जरा' भी पाइपलाइन में है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में होंगी। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे।

 


और पढ़ें