logo

ट्रेंडिंग:

चोपड़ा सिस्टर्स में सबकुछ ठीक? परिणीति ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

परिणीति चोपड़ा अपने कजन भाई सिद्धार्थ की शादी में नजर नहीं आईं। इस बीच परी ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Priyanka and Parineeti

प्रियंका और परिणीति (Photo Credit: Priyanka and Parineeti Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सिद्धार्थ अपनी मंगेतर नीलम उपाध्या से शादी करेंगे। शादी के रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। शादी के सेलिब्रेशन में प्रियंका की कजन बहन परिणीति नजर नहीं आईं।

 

इन सबके बीच में परी ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। उनके इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस का कहना है कि क्या चोपड़ा सिस्टर्स के बीच में सबकुछ ठीक है। हालांकि इस शादी में परिणीति के माता-पिता शामिल हुए हैं।

 

ये भी पढ़ें- पहली फिल्म Loveyapa से छाए जुनैद खान और खुशी, लोग बोले 'पैसा वसूल'

 

परिणीति ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा, 'वास्तव में हमें वक्त भी उधार में मिला है। उन लोगों को चुनें जो आपको चुनते हैं और बाकी लोगों को छोड़ दें'। आपको बता दें कि परिणीति की शादी में प्रियंका अपने बिजी शेड्यूल की वजह से शामिल नहीं हो पाई थीं। परिणीति के क्रिप्टिक पोस्ट के बाद कई तरह के कयास लगा रहे हैं।

 

परिवार के करीबी सूत्र ने कहा है कि परिणीति अपने परिवार से बहुत प्यार करती हैं। वह इतना बड़ा इवेंट मिस नहीं करेंगी। वह इस समय अपने काम की वजह से शादी के रस्मों में शामिल नहीं हो पाई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणीति अपने पति राघव चड्ढा के साथ शादी में जरूर शामिल होंगी। इसलिए परिणीति के पति राघव चड्ढा पहुंचे हैं।

 

ये भी पढ़ें- क्यों 'छावा' से हटाया गया लेजिम डांस सीक्वेंस, विक्की ने तोड़ी चुप्पी

 

पति राघव संग शादी में शामिल होंगी परिणीति

आप नेता राघव चड्ढा दिल्ली में चुनाव के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। उन्होंने इसके बाद परिवार के लोगों के साथ मुलाकात की। 2 फरवरी को प्रियंका अपने भाई की शादी की रस्मों के लिए मुंबई पहुंची थीं। शादी के हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरीमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सिद्धार्थ की शादी में प्रियंका के पति निक जोनस और उनके सास-ससुर भी दिखाई दिए। प्रियंका और निक ने साथ में संगीत में परफॉर्मेंस भी दिया था।

 

 

 


और पढ़ें