logo

मूड

ट्रेंडिंग:

परिणीति चोपड़ा बनने वाली हैं मां, इंस्टाग्राम पर शेयर की गुड न्यूज

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। परिणीति चोपड़ा ने यह खबर अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है।

 Parineeti Chopra and Raghav Chadha

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा: Photo credit: X handle/ Parineeti Chopra

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। परिणीति ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी फैन्स के साथ शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक केक की तस्वीर डाली, जिस पर लिखा था '1+1=3' और साथ ही छोटे बच्चे के पैरों की झलक भी बनी थी। इस पोस्ट के बाद फैंस और सेलेब्स ने उन्हें ढेरों बधाइयां दीं हैं।

 

इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने एक छोटा वीडियो क्लिप भी डाला है, जिसमें परिणीति और राघव हाथों में हाथ डालकर चलते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने इशारा करते हुए लिखा है, 'हमारी छोटी सी यूनिवर्स रास्ते में है। बेइंतहा खुशकिस्मत महसूस कर रही हूं।'

 

 

यह भी पढ़ें- BB19: सलमान के शो में कुनिका सदानंद से लेकर डेफिनेट तक ने ली एंट्री

इन सितारों ने दी बधाई

जैसे ही इश्कजादे मूवी की एक्ट्रेस ने यह पोस्ट किया उसके बाद से लगातार उनके फैंस और दोस्त बधाई दे रहे हैं। इसी बीच सोनम कपूर ने बधाई देते हुए लिखा, 'कॉन्ग्रैचुलेशंस डार्लिंग।' भूमि पेडनेकर ने भी बधाई दी है। इन सब के बीच निमरत कौर ने बधाई देते हुए लिखा, 'हमेशा खुश रहो, ढेर सारी शुभकामनाएं।' दो बच्चों की मां नेहा धूपिया ने इस सफर को खास बताते हुए लिखा, 'बधाई हो अब शुरू हो रहा है सबसे खास सफर।'

 

यह भी पढ़ें- राम चरण से प्रभास तक, इन साउथ स्टार्स का बॉलीवुड में रहा फ्लॉप डेब्यू

राघव चड्डा ने पहले ही दिया था हिंट

दिलचस्प बात यह है कि राघव चड्ढा ने पहले ही द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो पर परिवार बढ़ाने की ओर इशारा किया था। एक मजेदार बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, 'देंगे, आपको देंगे गुड न्यूज जल्दी देंगे।' उस समय परिणीति यह सुनकर हैरान रह गई थीं।

 

परिणीति और राघव ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस होटल में शादी की थी। इस मौके पर परिवार, करीबी दोस्त, राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। परिणीति आखिरी बार अमर सिंह चमकिला फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं।


और पढ़ें