logo

ट्रेंडिंग:

'द बंगाल फाइल्स': शाश्वत के बयान को पल्लवी ने बताया बेबुनियाद और गलत

प्रोड्यूसर और अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने अपनी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' पर रिएक्शन दिया है। साथ ही उन्होंने अभिनेता शाश्वत चटर्जी के दांवों को बेबुनियाद और गलत बताया है।

pallavi joshi reaction the bengal files

शाश्वत चटर्जी और पल्लवी जोशी (Photo Credit: Celebs Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' विवादों में है। इस फिल्म में शाश्वत चटर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई है। शाश्वत ने दावा किया था कि उन्हें फिल्म की कहानी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्हें बस उनका कैरेक्टर बताया गया था। इतना ही नहीं शूटिंग के समय फिल्म का नाम 'दिल्ली फाइल्स' था जिसे बाद में बदलकर 'द बंगाल: फाइल्स' कर दिया गया। अब शाश्वत के दांवों पर अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

अभिनेत्री और फिल्म की प्रोड्यूसर पल्लवी ने कहा, 'शाश्वत चटर्जी के सभी दांवे गलत और बेबुनियाद है'। उन्होंने ने कहा, 'मैं समझती हूं क्या हो रहा है। बंगाल में रहना, उन पर बहुत ज्यादा राजनीतिक दबाव है। इसके बावजूद मेरे विचार नहीं बदले। मैं एक महिला हूं। आप आदामी है इसलिए आपको सच बोलना चाहिए। ऐसा नहीं कहना चाहिए कि आपको सिर्फ आपके कैरेक्टर के बारे में बताया गया था। यह बात सच नहीं है'। 

 

यह भी पढ़ें- टॉक्सिक रिलेशनशिप में थीं डेजी शाह, बोलीं- अभी नहीं करूंगी शादी

पल्लवी ने शाश्वत के दांवों को बताया गलत

पल्लवी ने कहा, 'पहले फिल्म का नाम दिल्ली फाइल्स था लेकिन फिल्म का पूरा टाइटल 'द दिल्ली फाइल्स: बंगाल चैप्टर' था। यह फिल्म बंगाल के बारे में थी। हमने किसी से कुछ छिपाया नहीं था। सभी कलाकार के पास पूरी स्क्रिप्ट था। ऐसा किसी अन्य प्रोजेक्ट के साथ होगा, हमारी फिल्म में नहीं हुआ था। हमने स्क्रिप्ट के हिसाब से काम किया है। सभी कलाकारों को उनके किरदार और फिल्म की कहानी की जानकारी थी। इन्हें भी पूरी जानकारी दी गई थी। मैं चाहूंगी की वह थोड़ी हिम्मत दिखाएं'।

 

हमने फिल्म का ऐलान 'द दिल्ली: फाइल्स' के नाम के साथ की थी। पल्लवी ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट जब पूरी हुई तो हमें ऐहसास हुआ कि यह तो बंगाल की कहानी है। इसके बाद हमें इस बंगाल फाइल्स कहने लगे लेकिन विवेक को लगा था कि सभी की राजनीति का केंद्र दिल्ली होता है तो दोनों राज्यों को मिलाकर इसका नाम रखा गया।

 

यह भी पढ़ें-  'सब सैटल हो गया', गोविंदा और सुनीता के तलाक पर वकील ने तोड़ी चुप्पी

कब रिलीज होगी 'द बंगाल फाइल्स'

द बंगाल फाइल्स में दर्शन कुमार, अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, सौरभ दास, सिमरत कौर, राजेश खरे, पल्लवी और शाश्वत चटर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर जमकर विरोध हो रहा है। फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर कई एफआईआर दर्ज हो चुके है। इसका जिक्र विवेक ने फिल्म के टीजर लॉन्च पर किया था। अभी तक का फिल्म का ट्रेलर नहीं आया है।

 

 


और पढ़ें