logo

ट्रेंडिंग:

नुपुर सेनन से लेकर रश्मिका मंदाना तक, 2026 में इन सितारों के घर बजेगी शहनाई

साल 2026 बॉलीवुड और टीवी के कई सितारों के लिए खास होने वाला है। हम आपको उन कपल्स के बारे में बता रहे हैं जो 2026 में शादी करेंगे।

couples tie knot 2026

नुपुर सेनन-स्टेबिन बेन और तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

2026 की शुरुआत हो चुकी है। इस साल बॉलीवुड और टीवी के कई कलाकार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बॉलीवुड के पावर कपल अपनी शादी की खबरों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं।

 

आज हम आपको बॉलीवुड के उन कपल्स के बारे में जो इस साल की बंधने में बंध सकते हैं। इस लिस्ट में नुपुर सेनन- स्टेबिन बेन से लेकर रश्मिका और विजय देवरकोंडा तक का नाम शामिल हैं। आइए इन कलाकारों के बारे में जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें- चक्कर आता है, सुन्न पड़ते हैं हाथ-पांव? B12 डिफिशिएंसी के खतरे डॉक्टर से समझिए

 

बॉलीवुड के ये कपल इस साल करेंगे शादी

 

नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन

 

नुपुर सेनन ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन संग रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक कपल 11 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाला है। इस शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे। मुंबई के एक रिस्पेशन पार्टी होगी जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों को न्योता दिया जाएगा।

 

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोडा

 

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोडा जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कपल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है लेकिन रिपोर्ट की मानें तो दोनों की सगाई हो चुकी हैं।

 

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया

 

जाह्नवी कपूर बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को लंबे समय से डेट कर रही हैं। दोनों को वेकेशन और फैमिली फंक्शन में साथ देखा जाता है। कपल इस साल शादी के बंधन में बंध सकता है।

 

अंशुला कपूर

 

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला अपने मंगेतर रोहन ठक्कर से शादी करेंगी। दोनों की सगाई पिछले साल हुई थी जिसमें पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ था।

 

ऋतिक रोशन और सबा आजाद

 

ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक-दूसरे को 4 साल से डेट कर रहे हैं। कपल की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल इस साल शादी के बंधन में बंध सकता है।

 

यह भी पढ़ें- आपकी सुबह की ये 4 आदतें रात की नींद पर डालती है असर

 

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश

 

टीवी के पावर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश हैं। दोनों की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। तेजस्वी ने एक पोडकास्ट में बताया था कि वह और करण 2026 में शादी करने का प्लान बना रहे हैं।

 

पवित्रा पुनिया

 

पवित्रा पुनिया ने कुछ समय पहले अपने मंगेतर से फैंस को मिलाया था। उन्होंने बताया था कि वह साल 2026 के मार्च महीने में शादी करेंगी। पवित्रा ने मंगेतर संग तस्वीरें भी शेयर की थीं।

 

 

 

 


और पढ़ें