logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'3 साल पहले कन्नड़ में शूट हुआ था', 'सरके चुनर' के मेकर्स पर भड़कीं नोरा फतेही

'सरके चुनर' गाने को लेकर जमकर विवाद हो रहा है। इस गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। अब इस विवाद पर नोरा फतेही ने जवाब दिया है।

nora fatehi

नोरा फतेही, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही का गाना सरके चुनर की जमकर आलोचना हो रही है। यह पैन इंडिया कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' का है। इस गाने के अश्लील लिरिक्स ने लोगों को हैरान कर दिया है। कंगना रनौत से लेकर तमाम सितारे इसे गाने पर आपत्ति जता रहे हैं। अब इस पूरे विवाद पर नोरा फतेही ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

नोरा ने बताया कि उन्होंने कन्नड़ वर्जन के लिए परफॉर्म किया था। उन्हें नहीं पता था कि इसका हिंदी वर्जन भी रिलीज किया जाएगा। वह हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं। 

 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' ने तोड़ा इन 3 फिल्मों का रिकॉर्ड, जल्द 200 Cr के क्लब में होगी शामिल

नोरा फतेही ने गाने पर दी सफाई

उन्होंने वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए कहा, 'पहली बात तो यह कि तीन साल पहले मैंने इस गाने को कन्नड़ भाषा में शूट किया था। इस गाने को शूट करने के लिए मैं इसलिए राजी हुई थी क्योंकि यह बड़ी फिल्म थी। इस गाने में संजय दत्त जैसे बड़े आइकॉन हैं। इस गाने को शूट करते समय मुझे मेकर्स पर काफी भरोसा था इसलिए मैंने यह किया। इस गाने को शूट करते समय मुझे यह बिल्कुल भी आइडिया नहीं था कि इसका मतलब इतना भद्दा है। जब मैंने इसे हिंदी में सुना तब मुझे इसका मतलब समय आया। यह बहुत ही भद्दा है। मेकर्स ने मेरी तस्वीरों को बिना परमिशन के इस्तेमाल किया है।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'आप सभी का शुक्रिया कि आपने इस गाने की आलोचना की। इस वजह से फिल्म मेकर्स को इस गाने को हटाना पड़ा। मैं सभी से कहना चाहूंगी की इस गाने को किसी भी प्लेटफॉर्म पर शेयर न करें। मैं और मेरी टीम के सभी लोग आगे से इस बात का खास ध्यान रखेंगे।'

 

यह भी पढ़ें: 'एस्पीरेंट्स 3' में चमकीं अरुणाचल प्रदेश की टेंगम सलीन, दमदार अभिनय से जीता दिल

लिरिसिस्ट रकीब आलम ने दी सफाई

रकीब ने अपने इंटरव्यू में लिखा, 'यह गाना मूल रूप से फिल्म के निर्देशक ने कन्नड़ में लिखा था। उन्होंने इस गाने को सिर्फ हिंदी में ट्रांसलेट किया है। मैंने इस फिल्म के 5 गाने लिखें हैं लेकिन इस गाने को लिखने से मना कर दिया था। मैंने सिर्फ हिंदी में ट्रांसलेट किया है ताकि गाने को लय में बनाया जाए। उन्होंने हिंदी वर्जन में मुझे इसके लिए क्रे़डिट दिया गया है। मैं मेकर्स से इस बारे में बात करूंगा। इस गाने के बोल बहुत ज्यादा अश्लील है।'


और पढ़ें