logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इमोशन से भरपूर है 'दादी की शादी', नीतू कपूर की दमदार ऐक्टिंग ने जीता दिल

नीतू कपूर और कपिल शर्मा की फिल्म 'दादी की शादी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

Daadi Ki Shaadi

कपिल शर्मा और नीतू कपूर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

नीतू कपूर और कपिल शर्मा की फिल्म 'दादी की शादी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया था। लोगों का कहना था कि मेकर्स ने पहले ही फिल्म की कहानी का खुलासा कर दिया है। आज फिल्म रिलीज हो गई जिसे देखकर दर्शक हैरान हो गए। इस फिल्म से रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने बॉलीवुड डेब्यू किया है।

 

अगर आप वीकेंड पर इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लेते हैं दर्शकों को यह फिल्म कैसी लगी है? सोशल मीडिया पर लोगों ने लगातार रिव्यू दिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'भूत बंगला' में जिस एक्टर के बेटे बने हैं अक्षय, उम्र में उनसे कितने बड़े हैं?

'दादी की शादी' दर्शकों को कैसी लगी?

एक व्यक्ति ने लिखा, 'दादी की शादी एक इमोशनल फिल्म है जिसे आप अपने परिवार के साथ देख सकते हैं।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'नीतू कपूर ने फिल्म में शानदार ऐक्टिंग की है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'थिएटर में आप इसे अपनी परिवार के साथ एन्जॉय करें।' चौथे यूजर ने लिखा, 'इस तरह की फिल्में थिएटर्स में नहीं चलती है।' पांचवें यूजर ने लिखा, 'फर्स्ट हाफ अच्छा है, सेकेंड हाफ बहुत बोरिंग है।'

 

 

 

 

 

दादी की शादी की कहानी

फिल्म की कहानी की शुरुआत टोनी कालरा (कपिल शर्मा) के साथ होती है जिसका परिवार उनके लिए 3 साल से लड़की ढूंढ रहा है लेकिन शादी नहीं हो रही है। टोनी के बाउजी (योगराज सिंह) को अपने पोते के लिए कनिका अहूजा (सादिया खातीब) मिलती है। टोनी और कनिका का रोका होने ही वाला होता है तब तक कनिका की दादी विमल अहूजा (नीतू कपूर) अपनी शादी का ऐलान सोशल मीडिया पर कर देती है। इस खबर को सुनने के बाद बाउजी कहते हैं, अगर कनिका की दादी ने शादी की तो यह रिश्ता टूट जाएगा। वहीं टोनी दादी को समझाने जाता है कि उनकी शादी से उनकी पोती का घर नहीं बस पाएगा। क्या टोनी दादी की शादी को रोक पाएगा? इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें