logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं सोराब बेदी जिनके साथ क्लोज डांस करते नजर आईं मलाइका अरोड़ा?

मलाइका अरोड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका एमटीवी स्प्लिट्सविला x6 के कंटेस्टेंट सोराब बेदी के साथ कोजी होते हुए नजर आ रही हैं।

Malaika Arora and Sorab Bedi

मलाइका अरोड़ा और सोराब बेदी, Photo credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में मुंबई में अपना नया रेस्टोरेंट स्वीनबॉम्बे खोला है। इस खुशी के मौके पर उन्होंने पार्टी रखी थी। पार्टी में मलाइका एमटीवी स्प्लिट्सविला x6 के कंटेस्टेंट सोराब बेदी के साथ जमकर पार्टी की। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

 

वीडियो में मलाइका और सोराब क्लोज डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा का रिश्ता है। दोनों के अफेयर की चर्चा जोरों पर हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'रामायण' से सामने आई रणबीर कपूर और साई पल्लवी की तस्वीर, जानिए वायरल फोटो का सच

मलाइका अरोड़ा का वीडियो वायरल हुआ

सोराब बेदी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर मलाइका संग तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोराब ने कैप्शन लिखा, 'बधाई हो मलाइका स्वीनबॉम्बे के लिए।' मलाइका ने उनके पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी से रिएक्ट किया है। मलाइका बेहद खुश नजर आ रही हैं। इंटरनेट में इन तस्वीरों और वीडियो ने खलबली मचा दी है। कुछ लोगों का कहना है कि क्या ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि दोनों अच्छे दोस्त हैं।

 

 

कौन हैं सोराब बेदी?

सोराब बेदी ने एमटीवी स्प्लिट्सविला x6 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। इस शो से उन्हें पहचान मिली थी। वह पेशे से मॉडल और अभिनेता है। उन्होंने टीवी शो चांद जलने लगा में काम किया। वह इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए इंडस्ट्री में मेहनत कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: दूरदर्शन से चमकी इन सितारों की किस्मत, एक को तो 12 साल तक नहीं मिला था काम

मलाइका का हर्ष मेहता संग जुड़ा था नाम

इससे पहले मलाइका को रोम में रूमर्ड बॉयफ्रेंड और डायमंड बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ देखा गया था। दोनों की तस्वीरें वैलेंटाइन डे पर सामने आई थीं। उन तस्वीरों के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की खबरें तेज हो गई। हालांकि मलाइका ने कभी इन खबरों पर कभी कोई रिएक्शन दिया है।

 

मलाइका ने 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। दोनों ने साल 2017 में तलाक ले लिया था। मलाइका और अरबाज का एक बेटा अरहान खान है।  उन्होंने ने साल 2018 में अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू किया था। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया हुआ था। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते थे।  2024 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब दोनों अपनी लाइफ में मूवऑन कर चुके हैं।


और पढ़ें