logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नूपुर की शादी के फंक्शन शुरू, हल्दी-संगीत सेरेमनी में जमकर नाचीं कृति सेनन

कृति सेनन की बहन नूपुर 11 जनवरी को स्टेबिन बेन संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उदयपुर में हल्दी और संगीत का फंक्शन हुआ।

kriti sanon sister nupur wedding

बहन की शादी में जमकर नाचीं कृति, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। नूपुर सिंगर स्टेबिन सेन से 11 जनवरी को शादी करने वाली हैं। उदयपुर में शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। बहन की संगीत सेरेमनी में कृति ने खूब डांस किया। शादी के फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आइए जानते हैं कि कैसा रहा हल्दी और संगीत का फंक्शन?

 

हल्दी सेरेमनी में स्टेबिन बेन ने पीले रंग का कुर्ता-पायजामा पहना था। वहीं, पीले रंग की लहंगे में नूपुर बला की खूबसूरत लग रही थीं। नूपुर और स्टेबिन ने अपनी हल्दी सेरेमनी में खूब डांस किया है।

 

यह भी पढ़ें- क्या महिमा सिंह से जल्द तीसरी शादी करने वाले हैं पवन सिंह? चाचा ने दिया हिंट

बहन नूपुर की संगीत सेरेमनी में जमकर नाचीं कृति

संगीत सेरेमनी में नूपुर ने अपने होने वाले पति स्टेबिन के लिए 'सजना जी वारी-वारी' गाने पर बहन कृति सेनन के साथ धमाकेदार डांस पर्फॉर्मेंस दी। नूपुर की बड़ी बहन कृति ने भोजपुरी गाने 'लॉली पॉप' पर जमकर डांस किया। संगीत सेरेमनी में अभिनेता वरुण शर्मा भी नजर आए। वरुण और कृति ने अपने जबरदस्त डांस मूव्स ने सबका ध्यान खींचा।

 

सेनन परिवार में जश्न का माहौल है। फैंस सेनन सिस्टर्स पर प्यार बरसा रहे हैं। कृति को लोग बेस्ट सिस्टर्स का टैग दे रहे हैं। शादी के फंक्शन में कृति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी पहुंचे हैं। दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए हैं। मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए रिसेप्शन रखा जाएगा।

 

यह भी पढ़ें- SRK और प्रियंका संग किया काम, 15 साल बाद आदर्श गौरव को मिला ये मुकाम

कौन हैं कृति के जीजा स्टेबिन बेन?

नूपुर और स्टेबिन बेन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। स्टेबिन ने घुटनों पर बैठकर नूपुर को शादी के लिए प्रपोज किया था। स्टेबिन बेन पॉपुलर सिंगर और कंपोजर हैं। उन्होंने कई हिट गाने गाए हैं। स्टेबिन नूपुर के माता-पिता और उनकी बड़ी बहन कृति के बहुत क्लोज हैं। 


और पढ़ें