logo

मूड

ट्रेंडिंग:

केटी पेरी को जस्टिन ट्रूडो ने किया किस, रूमर्ड कपल की Pics हुईं वायरल

कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और हॉलीवुड सिंगर केटी पेरी की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल छाई हुई हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है।

katy perry and Justin Trudeau dating

केटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और हॉलीवुड की पॉप सिंगर केटी पेरी के रिलेशनशिप की खबरें कुछ दिनो से चर्चा में थी। अब रूमर्ड कपल के वेकेशन की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। फोटो में जस्टिन केटी को गल लगाते हुए और गाल पर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

फोटो में केटी ब्लैक कलर की मोनोकनी पहने हुए नजर आ रही हैं। जबकि ट्रूडो शर्टलेस लुक में नजर आ रहे हैं। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें चर्चा में बनी हुई हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'बहुत रोया हूं...', डिप्रेशन से जूझ रहे हैं बाबिल खान, छलका दर्द

 

जस्टिन ट्रूडो और केटी पैरी की तस्वीरें हुईं वायरल

 

ये तस्वीरें जैसे ही वायरल हुई लोगों दोनों के रिलेशनशिप के बारे में बात कर रहे हैं। इससे पहले दोनों को 28 जुलाई को मोंट्रियल में एक साथ डिन करते हुए देखा गया था। तभी से दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा थी। इसके बाद जस्टिन को अपनी लेडी लव के साथ कॉन्सर्ट एन्जॉय करते हुए भी देखा गया था। हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है।

 

केटी पहले अभिनेता ऑरलेंड ब्लू को डेट कर रही थी। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। केटी ने अभिनेता Russell Brand से साल 2010 में शादी की थी। 2012 में दोनों अलग हो गए थे। वहीं, जस्टिन ट्रूडो ने 2005 में सोफी ग्रेगोइरे से शादी की थी। 2023 में उनका तलाक हो गया था। इस शादी से उनके दो बच्चे भी हैं।

 

यह भी पढ़ें- सनी देओल के बेटों को क्यों नहीं मिला इंडस्ट्री में काम? बॉबी ने बताया

 

कौन हैं केटी पेरी?

 

केटी पेरी हॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 202 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केटी $400 मिलिन की मालकिन हैं। जबकि जस्टिन ट्रूडो नेता हैं। वह पिछले साल भारत के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे थे जिस वजह से चर्चा में थे। कमाई के मामले में जस्टिन केटी पेरी से बहुत पीछे है। जस्टिन ट्रूडो $95 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।

 


और पढ़ें