करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर इस दुनिया में नहीं रहे। करिश्मा और संजय के बच्चे समायरा और कियान ने अपने पिता की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति में हिस्सेदारी मांगने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।
इस मामले में 10 सितंबर को सुनवाई होगी। याचिका में कहा गया कि संजय कपूर की कथित वसीयत संदिग्ध है और उसे चुनौती दी जाना चाहिए। बच्चों ने आरोप लगाया है कि उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर ने वसीयत में जालसाजी की है। उनका कहना है कि जो कथित रूप से वसीयत दिखाई गई है वह लीगल नहीं है। इसीलिए बच्चों ने रिक्वेस्ट की है कि उन्हें डॉक्यूमेंट की एक कॉपी दी जाए। साथ ही जब तक यह मामला सुलझ नहीं जाता है तब तक प्रिया सचदेवा को वसीयत पर अमल करने से रोका जाए।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने बयां किया बचपन का दर्द, मारते थे पिता
बच्चों ने पिता की संपत्ति में मांगी हिस्सेदारी
समायरा और कियान का कहना है कि उनका अपने पिता के साथ गहरा रिश्ता था। वह अक्सर उनके साथ छुट्टियों पर जाते थे। उन्होंने बच्चों के नाम से कई वेंचर्स भी शुरू किए और उन्हें पारिवारिक ट्रस्ट का लाभार्थी भी बताया था। पिता ने हमेशा वित्तीय सुरक्षा का भरोसा दिलाया था। यह सभी बातें साबित करती हैं कि वे पिता की सपंत्ति में बराबरी के हकदार हैं। करिश्मा के बच्चों से पहले संजय कपूर की मां ने इसी तरह के आरोप लगाए थे।
संजय की मां ने प्रिया पर लगाए थे गंभीर आरोप
संजय की मां ने प्रिया सचदेव पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि उन्हें बिना कोई जानकारी दिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। संजय की मौत के बाद 13 दिनों में कई कागजों पर हस्ताक्षर करवाएं गए अब हमें वे कागज दिखा नहीं रहे हैं। संजय की बहन ने इस आरोपों पर सहमति जताई थी।
यह भी पढ़ें- अपनी इन हरकतों की वजह से Rise and Fall में वायरल हो रहे हैं पवन सिंह
12 जून को हुई थी संजय की मृत्यु
12 जून 2025 को संजय कपूर की लदंन में मत्यु हो गई थी। संजय Sona Comstar के चेयरमैन थे। उन्होंने तीन शादियां की थी। प्रिय सचदेव उनकी तीसरी पत्नी थी। संजय की मौत के बाद से उनके संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।