logo

ट्रेंडिंग:

कपूर परिवार की लड़की जिसने बॉलीवुड में काम करके तोड़ी परिवार की परंपरा

कपूर परिवार की बहुओं और बेटियों को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं थी। हम आपको परिवार की उस बेटी के बारे में बता रहे हैं जिसने इस परंपरा को तोड़ दिया।

kapoor family

कपूर परिवार (Photo Credit: Neetu Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बॉलीवुड में खान, बच्चन और कपूर परिवार का बोलबाला है लेकिन कपूर खानदान की अलग बात है। उनकी पीढ़ी दर पीढ़ी इंडस्ट्री में अपने कदम रख रही है और लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। फिल्मों में आने का सिलसिला पृथ्वीराज कपूर से शुरू हुआ था। आज तक चल रहा है। कपूर परिवार की पांचवीं पीढ़ी से करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रणबीर कपूर काम कर रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि कपूर परिवार में पहले बेटियों और बहुओं को काम करने की इजाजत नहीं थीं। इसका खुलासा करीना ने अपने एक इंटरव्यू में किया था।

 

करीना ने बताया था कि कपूर परिवार की बहुओं और बेटियों को फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की इजाजत नहीं थी। बबीता और नीतू कपूर अपने समय की बड़ी स्टार रह चुकी हैं लेकिन ये तब की बात थी जब उनकी शादी नहीं हुई थी। शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी। करीना ने बताया था कि मेरी मां हमेशा से मुझे और करिश्मा को एक्ट्रेस बनाना चाहती थीं।

 

करिश्मा के लिए मुश्किल था समय

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, बबीता ने इस वजह से पति रणधीर का घर तक छोड़ दिया था। वह अपनी बेटियों के साथ घर से अलग हो गई थीं। करीना ने कहा था, 'करिश्मा के लिए एक्ट्रेस बनना मुश्किल था क्योंकि वह हमारी घर की पहली बेटी थी जिसने इंडस्ट्री में काम करने का फैसला किया। उसने उस मिथक को तोड़ा कि कपूर परिवार की बेटियां काम नहीं कर सकती है। बाद में लोलो को पिता रणधीर का भी साथ मिला। मेरे पिता ने अपने आपको समय के साथ बदला। मुझे लगता है कि वह उस समय के सबसे अच्छे पिता रहे'।

 

करिश्मा ने साल 1991 में फिल्म 'प्रेम कैदी' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के दौरान भी रणधीर कपूर ने अपनी बेटी का खूब सपोर्ट किया था। करिश्मा अपने जमाने की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक रह चुकी हैं। शादी के बाद करिश्मा ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। वहीं, करीना ने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से डेब्यू किया था। करीना अभी भी काम कर रही हैं। वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। उनकी हाल ही में फिल्म 'सिंघम अगेन' रिलीज हुई थी। ये एक मल्टी स्टार मूवी थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया।


और पढ़ें