logo

ट्रेंडिंग:

कंगना ने जया बच्चन को बताया 'बिगड़ैल', अमिताभ के नाम पर कसा तंज

जया बच्चन का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह शख्स को धक्का देती हुई नजर आई थीं। अब कंगना रनौत ने उनके इस हरकत की आलोचना की है और उन्हें बिगड़ैल महिला बताया है।

kangna slammed jaya bachchan

कंगना और जया बच्चन (Photo Credit: kangana insta handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बॉलीवुड अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन चर्चा में हैं। उनका हाल ही में वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक शख्स को धक्का देती हुई नजर आती हैं। उनकी इस हरकत की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। एक बार फिर पब्लिक में उनका गुस्सा देखने को मिला। अब इस वायरल वीडियो पर कंगना रनौत ने अपना रिएक्शन दिया है। कंगना ने जया की आलोचना करते हुए उन्हें 'बिगड़ैल' बताया है।

 

कंगना ने अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'सबसे बिगड़ैल और प्रिवलेज वाली महिला। लोग उनके नखरे और बकवास झेलते हैं क्योंकि वह अमिताभ जी की पत्नी हैं'। उन्होंने आगे लिखा, 'ये समाजवादी पार्टी की टोपी उनके सिर पर मुर्गे की कलगी जैसी लग रही है। वह खुद भी मुर्गे जैसी लग रही हैं। शर्म की बात है'। 

 

यह भी पढ़ें- चाइल्ड आर्टिस्ट थीं श्रीदेवी, पहली अभिनेत्री जो लेती थी 1 Cr फीस

क्यों चर्चा में हैं जया बच्चन का वीडियो?

जया बच्चन दिल्ली के कॉन्सटिट्यूशन कल्ब में कुछ लोगों के साथ खड़ी थी। तभी एक शख्स उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है। जया उस शख्स को धक्का मारकर दूर कर देती हैं और डांटते हुए कहा, क्या कर रहे हैं आप, यह क्या है।

जया बच्चन का यह वीडियो मिनटों में वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोग जया को खरी खोटी सुनाते हुए नजर आए। एक शख्स ने लिखा, 'यह हमेशा ऐसा ही बर्ताव करती हैं'। दूसरे शख्स ने लिखा, 'जया जी ऐसा कैसे कर सकती है। इतना क्या गुस्सा'। कुछ लोगों का कहना है कि शख्स को जया जी से पूछकर सेल्फी लेनी चाहिए थी।

 

ऐसा पहली बार नहीं है जब जया बच्चन ने पब्लिक में अपना आपा खो दिया। वह फोटोग्राफर्स पर भी भड़क जाती है। उनके इस तरह के वीडियो अक्सर वायरल होते हैं। वह संसद में अपने बयानों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं।

 

यह भी पढ़ें- Param Sundari का ट्रेलर रिलीज, सिद्धार्थ और जाह्नवी की जोड़ी होगी हिट?

 

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो जया बच्चन आखिरी बार करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके काम को लोगों ने पसंद किया था। कंगना आखिरी बार पर्दे पर फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आई थी। इस फिल्म में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था।

 

 


और पढ़ें