logo

ट्रेंडिंग:

AI से बनी है रजनीकांत-कमल हासन के रीयूनियन की तस्वीर? सच जान लीजिए

चार दशक बाद कमल हासन और रजनीकांत निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म में साथ नजर आ रहे हैं। अब लोग इसे AI बता रहे हैं।

kamal haasan and rajnikanth

कमल हसन और रजनीकांत । Photo Credit : Red Giants Movies

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

चार दशक बाद भारतीय सिनेमा के दो मेगा स्टार कमल हासन और रजनीकांत एक साथ पर्दे पर लौटने जा रहे हैं। निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की आगामी फिल्म के लिए जारी किए गए घोषणा प्रोमो ने फैंस में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। हालांकि, प्रोमो के कुछ दृश्यों को लेकर सोशल मीडिया पर यह बहस भी छिड़ गई है कि क्या उसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया गया है।

 

शनिवार को फिल्म का प्रोमो दोनों सुपरस्टार्स और प्रोडक्शन हाउस रेड जायंट मूवीज द्वारा साझा किया गया। वीडियो में कमल हासन और रजनीकांत अपने-अपने ड्रेसिंग रूम में तैयार होते नजर आते हैं, जबकि निर्देशक नेल्सन यह तय करने की कोशिश करते दिखते हैं कि किसे प्राथमिकता दें। इसके बाद दोनों सितारे आमने-सामने आते हैं। एक स्टाइलिश अंदाज में गैरेज से गुजरते हुए कार की ओर बढ़ते हैं, जहां नेल्सन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर उनका इंतजार कर रहे होते हैं। सिनेमेटोग्राफर राजीव मेनन द्वारा फिल्माया गया यह सीन ‘मास-एक्शन’ शैली में है।

प्रोमो में AI सीन का दावा

प्रोमो जारी होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने गैरेज सीन में दिख रही मॉडलों की तस्वीरों के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए दावा किया कि वे AI-जनरेटेड हैं। एक यूजर ने सीधे तौर पर AI GENERATED लिखकर पोस्ट किया। इसके जवाब में एक अन्य यूजर ने एक्स के AI चैटबॉट ग्राक से सवाल किया। ग्रोक ने जवाब देते हुए कहा कि AI-जनरेटेड इमेज लग रही है, हाइपर-रियलिस्टिक डिटेल्स और समान लाइटिंग की वजह से ऐसा कहा जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: 'हिरोइनों को बोलते हैं पैडेड ब्रा पहनो,' तापसी ने साउथ की फिल्मों पर क्या कहा?

 

ग्रोक के निष्कर्षों को अंतिम सत्य नहीं माना जा सकता, लेकिन कई अन्य यूजर्स ने भी इसी तरह की दलील दी। उनका कहना है कि प्रोमो में दोनों सुपरस्टार्स किसी भी फ्रेम में मॉडलों के साथ नजर नहीं आते, जिससे शक गहराता है कि उन्हें बाद में जोड़ा गया हो। वहीं कुछ लोगों ने इसे शूटिंग लॉजिस्टिक्स का मामला बताया, जहां सितारों और मॉडलों के दृश्य अलग-अलग फिल्माए गए हो सकते हैं। अब तक फिल्म निर्माताओं की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

यह भी पढ़ें: 19 साल छोटे बिजनेसमैन के प्यार में मलाइका अरोड़ा, कौन हैं यह शख्स?

40 साल बाद कमल हासन रजनीकांत की एक साथ वापसी

यह फिल्म कमल हासन और रजनीकांत की 40 साल बाद पहली प्रोजेक्ट होगी। दोनों ने 1970 के दशक में कई फिल्मों में साथ काम किया था, जिनमें अपूर्वा रागंगाल , मूंडरू मुदिचु और आवरगल जैसी फिल्में शामिल हैं। आखिरी बार वे 1985 की हिंदी फिल्म गिरफ्तार में साथ दिखाई दिए थे, जिसमें अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में थे।


और पढ़ें