जानकी बोड़ीवाला की फिल्म 'वश विवश लेवल 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। इस फिल्म के कलाकारों की एक्टिंग ने दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक का दिल जीत लिया है। फिल्म को गुजराती और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है। इस फिल्म की लीड अभिनेत्री जानकी बोड़ीवाला अजय देवगन और आर माधवन के साथ फिल्म 'शैतान' में भी नजर आई थीं। 'शैतान' वश का हिंदी रीमके है। ओरिजनल 'वश' में भी जानकी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। आइए जानते हैं 'वश विवश लेवल 2' में इस बार क्या कुछ खास है? जिस कारण से चर्चा में यह फिल्म बन हुई है।
फिल्म की कहानी स्कूल की लड़कियों से शुरू होती हैं जो साथ में लंच करती हुई नजर आती हैं। लंच करने के बाद से वशीकरण का असर दिखने लगता है। अचानक से 10 से 12 लडकियां स्कूल की छत से कूद जाती है। लड़कियां स्कूल के प्रिंसपल और स्टाफ की बातें नहीं सुनती हैं। स्कूल की सभी लड़कियां बताती हैं उन्हें वह सब करना पड़ेगा जो अकंल कह रहे हैं। वे लड़कियां बताती हैं कि हमें प्रताप अंकल को ढूंढना है।
इसके बाद अर्थव (हीतू कनोड़िया) की एंट्री होती है जो पिछले 12 साल अपने बेटी आर्या (जानकी बोड़ीवाला) के वशीकरण से बाहर आने का इंतजार कर रहा है। आर्या पर प्रताप (हितेन कुमार) ने वशीकरण किया हुआ है। अथर्व उसी स्कूल में पहुंचता है जहां प्रताप का छोटा भाई राजनाथ है। राजनाथ को अपना भाई प्रताप चाहिए। क्या बच्चियों को बचाने के लिए अथर्व राजनाथ को प्रताप सौंप देगा और उसकी बेटी आर्या का क्या होगा? यह देखने के लिए फिल्म देखनी होगी।
कमाल का क्लाइमेक्स
'वश 2' के क्लाइमेक्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। साथ ही इस फिल्म की लेंथ को कम रखा गया ताकि कहानी कहीं भी खींची हुई या बोरिंग नहीं लगती है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड म्यूजिक कमाल का है। 'वश 2' के बाद दर्शकों को उम्मीद है कि मेकर्स इस फिल्म का तीसरा पार्ट जरूर लेकर आएंगे।
किन कारणों से चर्चा में है यह फिल्म
आमतौर पर रीजनल फिल्मों को पॉपुलैरिटी बहुत कम मिलती है लेकिन जब इस फिल्म का हिंदी रीमेक अजय देवगन ने बनाया तो इस फिल्म का प्रमोशन अपने आप हो गया। 2024 में वश रिलीज हुई थी। अब मेकर्स इसका सीक्वल लेकर आया है। खासबात यह है कि फिल्म के सीक्वल को हिंदी में भी रिलीज किया गया है। 'वश 2' का बजट भले ही कम है लेकिन कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है।
27 अगस्त को यह गुजराती फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। 5 दिनों में फिल्म ने 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।