logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Avatar: Fire and Ash का ट्रेलर आउट, वरंग करेगी पंडोरा की शांति भंग

जेम्स कैमरून की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इस बार जेके जुली की दुश्मनी वरंग से होगी।

Avatar Fire and Ash

अवतार: फायर एंड ऐश ट्रेलर (Photo Credit: James Cameron Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

दुनिया की सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइजी में से एक अवतार है। इस फिल्म का निर्देशन जेम्स कैमरून ने किया है। इस फिल्म के दो पार्ट रिलीज कर चुके हैं। अब मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट 'अवतार: फायर एंड ऐश' के ट्रेलर की रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

 

इस बार पंडोरा की दुनिया में ऐश पीपल नाम की रहस्यमयी दुनिया को दिखाया गया है। ट्रेलर में जेक सुल और उसकी फैमिली मेटकेयना कबीले के साथ मिलकर वरंग और उसकी सेना से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि वरंग कर्नल माइल्स क्वारिच के साथ मिल गई हैं। वरंग के पास आग को नियंत्रति करने की शक्ति है।

 

यह भी पढ़ें- हरि हर वीर मल्लू: खराब VFX पर हुई आलोचना, निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी

जेक सुल की दुश्मन बनीं वरंग

अवतार के नए चैप्टर में वरंग के किरदार में ऊना चैपलिन नजर आने वाली हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म 19 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म के तीसरे पार्ट का खर्च 2100 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। फिल्म के पहले पार्ट ने 25 हजार करोड़ की कमाई की थी। फिल्म के दूसरे पार्ट को शानदार रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने दूसरे दिन 20000 करोड़ का बिजनेस किया था।

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर

 

यह भी पढ़ें- फैन ने संजय दत्त को सौंपी थी 72 Cr की संपत्ति, उन पैसों का क्या हुआ?

 

जेम्स कैमरून ने लोगों को पंडोरा की दुनिया से साल 2009 में अवगत कराया था। फिल्म का फर्स्ट पार्ट अवतार लोगों को खूब पसंद आया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। अवतार का दूसरा पार्ट द वे ऑफ वाटर के नाम से रिलीज हुआ था। फिल्म के दूसरे पार्ट में दिखाया गया था जेक सुली अपने परिवार के साथ पानी वाले इलाके में जाते हैं। अब इसके तीसरे पार्ट को फायर एंड ऐश नाम दिया गया है। फैंस अवतार के तीसरे पार्ट के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 


और पढ़ें