logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इरफान की मौत के 6 साल बाद फिल्म 'द लास्ट टेनेंट' हुई रिलीज, फ्री में कहां देखें?

इरफान खान और विद्या बालन की फिल्म 'द लास्ट टेनेंट' को 25 साल पहले बनाया गया था जिसे हाल ही में रिलीज किया गया है।

irrfan khan and vidya balan

इरफान खान और विद्या बालन, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की मौत को 6 साल हो चुके हैं। 29 अप्रैल को उनकी छठी पुण्यतिथि थी। इसी दिन उनकी 25 साल पहले बनी फिल्म 'द लास्ट टेनेंट' रिलीज हुई है। इस फिल्म में इरफान के साथ विद्या बालन मुख्य भूमिका में हैं। यह विद्या के करियर की शुरुआती फिल्मों में से एक हैं। उस समय विद्या टीवी शो हम पांच के कारण मशहूर थी और फिल्मों में नाम बनाने की कोशिश कर रही थीं।

 

इस फिल्म की कहानी का लेखन और निर्देशन सार्थक दासगुप्ता ने किया था। वहीं इस फिल्म का निर्माण नीना और सार्थक दासगुप्ता ने किया है। 25 साल से इस फिल्म को रिलीज नहीं किया गया था क्योंकि इसका ओरिजनल फुटेज खो गया था। फिल्म के निर्माता और निर्देशक सार्थक दासगुप्ता सभी उम्मीदें खो चुके थे लेकिन उन्हें बाद में वीएचएस (वीडियो होम सिस्टम) की कॉपी मिली। उन्होंने इरफान के काम को दर्शकों तक पहुंचाया है।

 

यह भी पढ़ें: ग्लोरी में 'भारती भाभी' बनकर छाईं कश्मीरा परदेसी, अक्षय संग कर चुकी हैं काम

'द लास्ट टेनेंट' फ्री में कहां देखें?

यह एक शॉर्ट फिल्म है जिसे आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं। यह फिल्म यूट्यूब चैनल The Salt Inc पर उपलब्ध है। यह एक इकलौती फिल्म है जिसमें विद्या और इरफान साथ में नजर आए हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी एक टूटे हुए म्यूजिशियन की है जो देश छोड़कर जाना चाहता है लेकिन उससे पहले एक खाली घर में रहने आता है। यह कहानी पूरी तरह से म्यूजिशियन के इर्द गिर्द घूमती है। इस फिल्म में अनु खंडेलवा, सौरभ अग्रवाल, सब्यसाची, सतीश कालरा और आनंद मिश्रा जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई हैं।

 

फिल्म के रिलीज पर विद्या ने कहा, 'द लास्ट टेनेंट को दर्शकों तक पहुंचते देखना एक सपने जैसा लगता है। उस वक्त मैं अपने करियर की शुरुआत कर रही थी। इरफान के साथ काम करना तभी भी खास था और अब तो और भी ज्यादा है। यह एक ही मौका था जब मैंने उनके साथ स्क्रीन शेयर किया। यह फिल्म मेरे सफर की खूबसूरत याद है जहां से सब कुछ शुरू हुआ था। मुझे खुशी है कि इसे इरफान की श्रद्धांजलि के तौर पर शेयर किया गया है।'
  


और पढ़ें