logo

ट्रेंडिंग:

मां घरों में लगाती थीं झाड़ू-पोछा, कौन हैं 'होमबाउंड' फेम विशाल जेठवा?

फिल्म 'होमबाउंड' को भारत की तरफ से ऑस्कर्स के लिए चुना गया है। क्या आप जानते हैं इस फिल्म के अभिनेता विशाल जेठवा कौन हैं?

homebound actor vishal jethwa

विशाल जेठवा, Photo Credit: Vishal Jethwa insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

फिल्म 'होमबाउंड' को भारत की तरफ से ऑस्कर्स में भेजा गया है। होमबाउंड इस महीने 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म को 9 मिनट का स्टैडिंग ओवेशन मिला था। मेलबर्न से लेकर टोरंटो फिल्म फेस्टिवल तक में 'होमबाउंड' ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी।

 

इस फिल्म में ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा ने मुख्य भूमिका निभाई है। ईशान और जाह्नवी फिल्मी परिवार से आते हैं लेकिन विशाल एक सामान्य परिवार से आते हैं। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है।

 

यह भी पढ़ें- 71st National Film Awards कब और कहां देख सकते हैं? जानें विनर्स का नाम

विशाल की मां घरों में करती थीं काम

विशाल ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि मैं बहुत ही गरीब परिवार से आता हूं। मेरी मां लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा करती थी। मेरे पिता नारियल पानी बेचते थे। मेरी मां ने हमारा पालन पोषण करने के लिए बहुत सारे छोटे-छोटे काम किए हैं। उन्होंने बताया कि मुझे अंग्रेजी बोलनी नहीं आती थी। इस कारण से मैं कान्स नहीं जाना चाहता था। मुझे बहुत डर लग रहा था लेकिन मेरी बहन ने मेरा हौसला बढ़ाया।

टीवी से शुरू किया था करियर

विशाल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में टीवी शो भारत के वीर पुत्र- महराणा प्रताप में अकबर के किरदार से की थी। अकबर के किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने संकटमोचन महाबलि हनुमान, दीया और बाती, थपकी प्यार की समेत कई टीवी शोज में काम किया है।

 

यह भी पढ़ें- मां बनने वाली हैं कैटरीना कैफ, विक्की ने फैंस संग शेयर की गुड न्यूज

 

'मर्दानी' से बॉलीवुड में किया डेब्यू

 

2019 में विशाल ने रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी' में विलेन का रोल प्ले किया था। विशाल की डेब्यू फिल्म ने धमाल मचा दिया। उनके काम ने फैंस से लेकर क्रिटिक्स तक को खूब इंप्रेस किया। 2022 में वह मेडिकल थ्रिलर सीरीज 'ह्यमून' में नजर आए थे। इसके बाद 'सलाम वेंकी' भी लीड रोल प्ले किया था। 2023 में विद्युत जामवाल की फिल्म IB71 और 'टाइगर 3' में सपोर्टिंग कैरेक्टर का किरदार प्ले किया था। 2024 में अवनीत कौर के साथ मर्डर मिस्ट्री Party Till I Die में नजर आए थे। 2025 में नीरज घेवान की 'होमबाउंड' में लीड कैरेक्टर प्ले किया है। इस फिल्म में भी उन्होंने अपनी ऐक्टिंग का जलवा बिखेर दिया है। 

 

 


और पढ़ें