logo

ट्रेंडिंग:

फरहान की फिल्म '120 बहादुर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, भारत- चीन युद्ध पर बनी है फिल्म

फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आइए जानते हैं कब यह फिल्म रिलीज होगी?

Farhan Akhtar

120 बहादुर पोस्टर, Photo Credit: Farhan Akhtar Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म की कहानी 1962 के भारत- चीन युद्ध पर है। फिल्म का टीजर जब से आया था तब से इस फिल्म की चर्चा हो रही थी। अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।  

 

फिल्म में दिखाया गया है कि भारतीय सैनिक कितनी दुर्गम परिस्थितियों में रहकर दुश्मनों से लड़ते हैं। ट्रेलर में उस समय स्थिति को दिखाया गया है। 1962 में भारत और चीन के बीच में रेजांग ला घाटी में युद्ध होता है। ट्रेलर देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें- 'आज की रात से परेशानी नहीं', 'थामा' की आलोचना करने वालों पर भड़के डायरेक्टर

'120 बहादुर' का ट्रेलर रिलीज

ट्रेलर की शुरुआत अमिताभ बच्चन के साथ होती है जो कहते हैं, 'यह उस समय की बात थी जब भारत ने चीन को अपना पड़ोसी ही नहीं भाई माना था लेकिन 1962 को पता चला कि ये भाईचारा दोनों तरफ नहीं था। यह हमला भारत के साथ विश्वासघात था।' इसके बाद भारत और चीन के युद्ध की स्थिति को दिखाया जाता है। एक सैनिक जैकेट मांगता है। इसके जवाब में सैनिक को जवाब मिलता है कि अपना पहला चीनी फौजी मार और उसकी जैकेट ले ले।

 

ट्रेलर में दिखाया जाता है कि रेजांग ला की घाटी पर 13 कुमाऊं रेजिमेंट की कंपनी तैनात है जिसे मेजर शैतान सिंह लीड कर रहे थे। मेजर शैतान सिंह अपने 120 सैनिकों के साथ चीन के 3000 सैनिकों से लोहा लेते हैं। ट्रेलर में मेजर शैतान सिंह कहते हैं, 'मैं लड़े बिना हार नहीं मानूंगा। यही लड़ेंगे यही मरेंगे। आखिरी सांस तक, आखिरी गोली तक।'

 

 

यह भी पढ़ें- रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन क्यों पहुंच गईं एंजेलिना जोली?

सलमान खान ने की फिल्म के ट्रेलर की तारीफ

फिल्म में फरहान ने कंपनी कमांडर मेजर शैतान सिंह का रोल प्ले किया है। ट्रेलर को देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। फिल्म में फरहान की पत्नी का किरदार राशी खन्ना ने निभाया है। दोनों की केमिस्ट्री सी छोटी सी झलक देखने को मिली है। ट्रेलर पर ऑडियंस से लेकर सेलेब्स तक अपना रिएक्शन दे रहे हैं। सलमान खान ने लिखा, 'बहुत कमाल का ट्रेलर है। यह कहानी हर भारतीय के दिल में उतरेगी।'

कब रिलीज होगी फिल्म?

इस फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और अमित चंद्रा ने मिलकर किया है। फिल्म की शूटिंग लद्दाख, राजेस्थान और मुंबई में हुई है। यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

 


और पढ़ें