logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सांप के जहर मामले में एल्विश के खिलाफ कार्यवाही पर SC ने लगाई रोक

यूट्यूबर एल्विश यादव को सांप के जहर की तस्करी मामले में बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन पर होने वाली कानूनी कार्यवाही पर रोक लगा दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Elvish Yadav

एल्विश यादव (Photo Credit: Elvish Yadav Instagram Handle)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

यूट्यूबर एल्विश यादव को बड़ी राहत मिली हैयूट्यूबर पर रेव पार्टी में ड्रग्स और सांप के जहर के सप्लाई करने का आरोप लगाया गया थासुप्रीम कोर्ट ने एल्विश के खिलाफ चल रही कानूनी कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया हैकोर्ट ने इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायकर्ता गौरव गुप्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा हैजस्टिस एम एम सुंदरेश और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने यह फैसला सुनाया है

एल्विश ने दायर की थी याचिका रद्द करने की मांग

एल्विश ने 29 अप्रैल 2025 को हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरे पास से ना तो कोई ड्रग्स बरामद हुआ है ना ही कोई सांपउन्होंने अपनी याचिका में कहा था कि मेरा अन्य अपराधों से भी कोई संबंध नहीं है इसलिए चार्जशीट को रद्द कर दिया जाएहालांकि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने याचिका रद्द करने से मना कर दिया थाइसके बाद एल्विश ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा था कि उनके खिलाफ गलत आरोप लगाए गए हैं। उनके खिलाफ चल रही जांच को रद्द कर दिया जाना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने कानूनी कार्यवाही पर लगाई रोक

 

क्या था मामला

दरअसल 2023 में एल्विश का नाम सांपों की जहर और ड्रग्स की तस्करी के मामले में सामने आया था अक्टूबर में मेनिका गांधी की एनजीओ 'पीपल्स फॉर एनिमल्स' ने एल्विश के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई थीएल्विश पर आरोप लगाया कि वह अपने फॉर्महाउस पर सांपों के साथ वीडियो शूट करवाते हैंरेव पार्टी आयोजित करते हैं जिसमें गैरकानूनी तरीके से सांपों के जहर का इस्तेमाल किया जाता हैइस केस में राहुल यादव नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया थाराहुल ने पूछताछ में बताया था कि उसने एल्विश की रेव पार्टी में ड्रग्स की सप्लाई की थी और उसके पास से 20 एमएल जहर भी बरामद भी हुआ थाइस मामले में एल्विश को गिरफ्तार भी किया गया था लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी

 

यह भी पढ़ें- अमिताभ के बचपन का रोल निभाकर हुआ था हिट यह बच्चा, आज है 200Cr का मालिक

कौन हैं एल्विश यादव

एल्विश सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैंउनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैउन्होंने सलमान खान के शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में हिस्सा लिया था और इसके विनर भी थेइसके बाद वह 'लॉफ्टर शेफ' और 'एमटीवी रोडीज' जैसे शो का भी हिस्सा रह चुके हैं।

 


और पढ़ें