logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Netflix पर बरसे थे अनुराग कश्यप, अब एकता कपूर ने कहा- 'तुम बेवकूफ हो'

एकता कपूर और अनुराग कश्यप पर सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ गई है। आइए जानते हैं किस वजह से दोनों के बीच में विवाद शुरू हुआ।

Ekta kapoor and Anurag kashyap fight

एकता कपूर और अनुराग कश्यप

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सरैंडो हाल ही में निखिल कामत के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे। इस पॉडकास्ट में टेड ने कहा था कि मैं भारत में नेटफ्लिक्स के पहले ओरिजिनल कॉन्टेंट के रूप में 'सेक्रेड गेम्स' को लॉन्च करने की रणनीति के पक्ष में नहीं था। मुझे अगर दोबारा मौका मिले तो मैं अन्य पॉपुलर वेब सीरीज को चुनता।

 

टेड का यह बयान अनुराग कश्यप को पसंद नहीं आया था। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए टेड को बेवकूफ बताया और सलाह देते हुए कहा था कि उन्हें अपने प्लेटफॉर्म की शुरुआत सास बहू वाले शोज से करनी चाहिए थी। अनुराग ने अपने बयान से नेटफ्लिक्स और एकता कपूर कपूर दोनों को ही तंज कसा था। अब अनुराग के इस बयान पर एकता कपूर ने तंज कसा है।

 

ये भी पढ़ें- नेटफ्लिक्स के सीईओ को अनुराग कश्यप ने क्यों बताया बेवकूफ? जानें विवाद

एकता कपूर ने अनुराग कश्यप पर कसा तंज

एकता कपूर ने अनुराग कश्यप पर निशाना साधते हुए लिखा, 'तुम इतने बेवकूफ हो। ऐसा कहकर क्या दिखाना चाहते हो। मैं ज्यादा स्मार्ट और कूल हूं लेकिन नहीं डार्लिंग थोड़ा ग्रेस और सेल्फ अवेयरनेस दिखाओ। यह वह कला है जो कई आर्टिस्ट के पास नहीं होती है'।

 

एकता ने अनुराग को क्सासिस्ट बताया है और कहा कि वह भारतीय पारिवारिक ड्रामा को नीचा दिखाना चाहते हैं। दरअसल, एकता ने हाल ही में नेटफ्लिक्स के साथ हाथ मिलाया है। बालाजी टेलीफिल्म्स और नेटफ्लिक्स साथ में मिलकर किसी प्रोजेक्ट का निर्माण कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट एकता ने अपने जन्मदिन पर की थी। 

 

ये भी पढ़ें- 8 मिनट के कैमियो के लिए अजय को मिले थे 35 Cr, SRK, सलमान सब हुए पीछे

अनुराग ने क्या कहा था

अनुराग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'उन्हें सास बहू ड्रामा शुरू चाहिए थे तब वे अच्छे से करते। अब वे वही कर रहे हैं। मैं हमेशा से जानता था कि टेक के लोग कहानियां कहने में मूर्ख होते हैं लेकिन टेड सरैंडोस मूर्खता की परिभाषा हैं। यह मुझे नहीं पता था। यह सब कुछ समझाता है'।

कब रिलीज हुई थी 'सेक्रेड गेम्स'

'सेक्रेड' गेम्स साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे, सुरवीन चावला, रणवीर शौरी, पकंज त्रिपाठी, कुब्रा सैट समेत कई मुख्य भूमिका में थे। इस सीरीज के दोनों सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया था। अपने पुराने इंटरव्यू में अनुराग ने बताया था कि सेक्रेड गेम्स का तीसरा सीजन भी आने वाला था लेकिन नेटफ्लिक्स की वजह से नहीं बन पाया।

 

 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap