logo

ट्रेंडिंग:

'हिंदू डरपोक कौम है', 'धुरंधर 2' में 14 सेकंड के रोल से स्टार बने विवेक सिन्हा

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म में विवेक सिन्हा ने जुहूर मिस्त्री की मुख्य भूमिका निभाई है।

vivek sinha

विवेक सिन्हा, Photo Credit: Vivek Sinha Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म में कलाकारों के दमदार अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। छोटा हो या बड़ा स्टार, सभी ने जबरदस्त काम किया है। उनके इस काम के लिए लोगों को भरपूर प्यार भी मिल रहा है। 

 

फिल्म में विवेक सिन्हा का रोल बहुत ही छोटा था। वह बहुत ही कम स्क्रीन स्पेस में भी छा गए। उन्होंने फिल्म में जहूर मिस्त्री का रोल प्ले किया है। फिल्म में उनका किरदार सिर्फ 14 सेकंड है जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' ने कमाया 1140 Cr, फिर भी नहीं टूटा 10 साल पुरानी फिल्म का रिकॉर्ड

एक डायलॉग ने बनाया स्टार

जुहूर मिस्त्री का डायलॉग हिंदू एक डरपोक कौम है। यह डायलॉग खूब वायरल हुआ था। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि इस किरदार के लिए उन्हें लोगों को भरपूर प्यार मिला है। मैं इसे खूब एन्जॉय कर रहा हूं। कुछ लोगों को मेरे किरदार से नफरत हो गई है। वह मुझे मारना चाहते हैं। कुछ लोगों ने मुझे कमेंट करके कहा कि वह पाकिस्तान आकर मुझे मारेंगे। मैं सबको बताना चाहता हूं कि मैं पाकिस्तानी नहीं इंडियन हूं। मैं बिजनौर का रहने वाला हूं।

'धुरंधर 2' में बने स्टार

विवेक लगातार इंटरव्यूज दे रहे हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने काफी स्ट्रगल देखा है। बचपन में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। मां ने उनकी परवरिश की और कभी किसी चीज की कमी महसूस नहीं होने दी। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के बाद नौकरी कर रहे थे। किसी ने सलाह दी की उन्हें फिल्मों में काम करना चाहिए। इसके बाद उन्हें छोटे-मोटे रोल्स मिलने लगे। उनके काम को पसंद किया और धुरंधर ने उनकी जिंदगी बदल दी। उनके काम की खूब तारीफ हो रही है। विवेक ने 'पीके', 'द पिकअप आर्टिस्ट', 'तांडव', 'मोदी जी की बेटी', 'सिर्फ एक बंदा ही काफी है', 'दिल्ली क्राइम' में छोटे-मोटे रोल्स किए हैं।

 


और पढ़ें