logo

ट्रेंडिंग:

27 साल पहले शिरानी दलेर पाजी के गाने में आए थे नजर, 'धुरंधर' से चमका सितारा

'धुरंधुर 2' में शिरानी के किरदार में बिमल ओबेरॉय छा गए हैं। उनके काम की दर्शक खूब तारीफ कर रहे हैं।

dhurandhar 2

बिमल ओबेरॉय, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। हर तरफ इस फिल्म की चर्चा हो रही है। इस फिल्म में काम करने वाले हर किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म में अभिनेता बिमल ओबेरॉय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बलोच चीफ शिरानी का रोल प्ले किया है।  बिमल ओबेरॉय ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सिंगर दलेर मेहंदी के गाने बोलो ता रा रा से की थी।

 

फरीदून शाहरयार के साथ इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'दलेर मेहंदी जी मेरे दोस्त, भाई और गुरु हैं। हमारी दोस्ती की शुरुआत 90 के दशक में हुई थी। उस समय वह दलेर पाजी थे, दलेर मेहंदी नहीं थे। उनका एल्बम 'बोलो ता रा रा' रिलीज हो रहा था। तब उन्होंने कहा था कि इस एल्बम को रिलीज होने दो, मैं तुम्हें मुंबई ले जाऊंगा।' दलेर पाजी ने अपना वादा निभाया भी।

 

यह भी पढ़ें: संजय दत्त जुड़वां बच्चों संग आए नजर, लूटी लाइमलाइट, जानें कहां करते हैं पढ़ाई?

बिमल ओबेरॉय ने हिट गाने से की शुरुआत

बिमल ओबेरॉय ने बताया कि मुंबई में अपनी शुरुआती दिनों में मेहंदी ने उन्हें आर्थिक रूप से कैसे सहारा दिया और कहा कि मुझे एक साल के लिए 10,000 से 12 चेक किए दिए और मुझे सौंपे और यह तुम्हारा मासिक खर्च है। अब अपनी यात्रा शुरू करो। इस तरह हमारा रिश्ता शुरू हुआ। दलेर ने अपने करियर की शुरुआत 'हो जाएगी बल्ले बल्ले' से की थी।

 

उन्होंने कहा, 'मैं एक दिन उनके साथ शूट पर गए थे। निर्देशक ने कहा कि क्या हम बिमल को इस गाने के लिए कास्ट कर सकते हैं।' पाजी ने कहा, 'हां बिल्कुल। मैंने वीडियो में लीड की भूमिका निभाई और गाना हिट हो गया।' उसके बाद मैंने अनुभव सिन्हा के साथ फिल्म 'तुम बिन' में काम किया और प्रोडक्शन से जुड़ी सभी चीजें उनसे सीखी। उन्होंने दलेर मेहंदी, पंकज उधास, सोनू निगम समेत कई कलाकारों के साथ काम किया है।

 

 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' से पहले कैसे थी राकेश बेदी की जिंदगी?

इन फिल्मों में नजर आएंगे बिमल ओबेरॉय

उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करते हुए कहा कि उनकी कई अच्छी फिल्में पाइपलाइन में हैं। डेविड धवन की फिल्म 'है जवानी को इश्क होना है' में महत्वपूर्ण भूमिका है। मैंने एक अंतराराष्ट्रीय फिल्म भी की है। 'धुरंधर' के बाद मुझे प्रशांत नील की फिल्म 'डैगन' में कास्ट किया गया। इस फिल्म की शूटिंग हमने शुरू कर दी है।

 


और पढ़ें