logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बॉबी देओल के लिए कैसा करियर चाहते थे धर्मेंद्र? पिता का सपना किया पूरा

धर्मेंद्र के जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके दोनों बेटे सनी और बॉबी भी इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने में कामयाब रहे।

Dharmendra and Bobby Deol

धर्मेंद्र और बॉबी देओल, Photo credit: Bobby Deol Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र ने हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। 24 नवंबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके जाने से इंडस्ट्री गमगीन है। सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। धर्मेंद्र अपने पीछे बहुत बड़ा परिवार छोड़ गए हैं। उनके दोनों बेटे सनी और बॉबी अपने पिता से बेहद प्यार करते हैं।  जब भी सनी और बॉबी अपने पिता का जिक्र करते थे तो अक्सर भावुक हो जाते हैं।

 

जब धर्मेंद्र बीमार थे तब भी बॉबी और सनी काफी इमोशनल थे। अब वह उनके बीच नहीं हैं तो परिवार के दुख की कल्पना करना बेहद मुश्किल है। हालांकि धर्मेंद्र को हमेशा इस बात का सुकुन रहेगा कि उनके दोनों बेटों ने इंडस्ट्री में खूब नाम किया है।

 

यह भी पढ़ें- निधन के बाद धर्मेंद्र आखिरी बार 'इक्कीस' में आएंगे नजर, क्या है फिल्म की कहानी?

उतार-चढ़ाव भरा रहा बॉबी देओल का करियर

सनी देओल अपने करियर की शुरुआत से ही इंडस्ट्री के चेहते सुपरस्टार रहे। उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग रही है। वहीं, बॉबी देओल का करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा।

 

बॉबी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म 'धर्मवीर' से की थी। इस फिल्म में बॉबी ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। बॉबी ने 1995 में फिल्म 'बरसात' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद उनकी 'सोल्जर' रिलीज हुई थी जो लोगों को पसंद आई थी।

 

2000 में बॉबी की जहां 'बादल' और 'बिच्छु' ने दर्शकों को इंप्रेस किया। वहीं, 'हम तो मोहब्बत करेंगे', 'आशिकी' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी। इसके बाद भी उनकी कई फिल्में फ्लॉप भी रही थी। 2003 से 2017 के बीच में उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही थी जिस वजह से उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा था।

 

यह भी पढ़ें- अमिताभ-शाहरुख से ज्यादा हिट फिल्में देकर भी क्यों सुपरस्टार नहीं कहलाए धर्मेंद्र

2018 में सलमान ने दिया फिल्म 'रेस 3' में काम

बॉबी को 2018 में सनी देओल ने अपनी फिल्म 'रेस 3' में काम दिया था। फिल्म में उनके किरदार को क्रिटिक्स और दर्शकों ने पसंद किया था। 2019 में वह 'हाउसफुल 4' में नजर आए थे। 2020 में वह प्रकाश झा की सीरीज 'आश्नम' में नजर आए थे। इस सीरीज में उन्होंने निगेटिव रोल प्ले किया था जिसने उनकी किस्मत बदल दी। धर्मेंद्र बॉबी को हमेशा स्टार के तौर पर देखते हैं, उनके विदाई तक, उनके दोनों बेटे हिट फिल्मी सितारों में शुमार हैं।

 

'आश्रम' के बाद बॉबी 'एनिमल' में नजर आए थे। संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' में बॉबी का किरदार छोटा था लेकिन बहुत दमदार था। इसके बाद से वह लगातार फिल्मों में नजर आ रहे हैं। देओल परिवार के लिए 2023 सबसे अच्छा साल था। इसी साल सनी देओल की 'गदर 2' रिलीज हुई थी। 'गदर 2' से उन्होंने कमबैक किया था। सनी और बॉबी के कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। 


और पढ़ें