logo

ट्रेंडिंग:

मां बदलने के बदला दीपिका का नजरिया, 8 घंटे काम करने पर दिया जवाब

मां बनने के बाद दीपिका पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करने में बिजी हैं। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया दीपिका ने बताया कि आखिर क्यों हर व्यक्ति को 8 घंटे ही काम करना चाहिए?

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण, Photo Credit: Deepika Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्हें हाल ही में फिल्म 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 एडी 2' से बाहर कर दिया गया है। दीपिका को 'स्पिरिट' से इसीलिए बाहर किया गया था क्योंकि उन्होंने 8 घंटे काम करने की मांग की थी।

 

उनकी इस मांग ने इंडस्ट्री में एक नई बहस छेड़ दी है कि इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट होनी चाहिए। रश्मिका समेत कई सितारों ने उनका सपोर्ट किया है। अब इस पूरे मुद्दे पर दीपिका ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

यह भी पढ़ें- नीली साड़ी वाली अभिनेत्री की AI से बनी डीपफेक फोटोज वायरल, कौन हैं वह?

दीपिका ने 8 घंटे की शिफ्ट पर दिया रिएक्शन

Harper’s Bazaar India ने दीपिका से पूछा कि न्यू मॉम के लिए 8 घंटे की शिफ्ट क्यों होनी चाहिए? दीपिका ने कहा, '100 फीसदी, हर घिसी पिटी बात सच है। हमारी मां कहती हैं, जब तुम मां बनोगी तब समझ जाओगी। यह सच है। अब मैं अपनी मां की बहुत इज्जत करती हूं। आप कितना भी प्लान कर लो बच्चे और काम को इस तरह से संभालेंगे लेकिन वास्तविकता बहुत अलग है। मैं यह समझ सकती हूं कि जब नई माएं काम पर लौटती हैं तो उन्हें कितने सपोर्ट की जरूरत होती है। यह एक ऐसी चीज है जिस पर मैं लोगों का ध्यान खींचना चाहती हूं।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'हमने ओवरवर्किंग को नॉर्मलाइज कर दिया है। इंसान के शरीर और दिमाग के लिए 8 घंटे काम करना पर्याप्त है। जब आप स्वस्थ रहेंगे तभी अपना बेस्ट दे पाएंगे। मेरे ऑफिस में भी 8 घंटे की शिफ्ट सोमवार से शुक्रवार तक है। हमारे यहां पर मैटरनिटी और पैटरनिटी पोलिसी है। हमें बच्चों को ऑफिस में लाने की प्रकिया को नॉर्मलाइज करना चाहिए।'

 

यह भी पढ़ें- मिजान जाफरी 7 साल में नहीं दे पाए 1 हिट, 'दे दे प्यार दे 2' से चमकेगी किस्मत!

2024 में दीपिका ने बेटी को दिया था जन्म

दीपिका ने 2024 में सितंबर महीने में बेटी दुआ को जन्म दिया था। इस साल मई महीने में खबर आई थी कि उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर कर दिया था। उन्होंने फिल्म के प्रॉफिट में अपना शेयर मांगा था और 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की है। मेकर्स ने दीपिका की इस मांग को नहीं माना और उनकी जगह तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया। इसी साल सितंबर में उन्हें 'कल्कि 2898 एडी 2' से बाहर कर दिया गया है।

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका एटली की फिल्म AA22 x A6 में नजर आएंगी। इसके अलावा शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

 

Related Topic:#Deepika Padukone

और पढ़ें